{"_id":"673d782de8b4a0cd2a06d0b3","slug":"dead-body-of-a-girl-found-in-a-sack-during-voting-in-karhal-sensation-spread-due-to-murder-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करहल में युवती की हत्या: परिजनों का आरोप, भाजपा को वोट देना चाहती थी बेटी...इसलिए कर दिया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल में युवती की हत्या: परिजनों का आरोप, भाजपा को वोट देना चाहती थी बेटी...इसलिए कर दिया कत्ल
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी के करहल में मतदान के दौरान एक युवती की बोरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती दो दिन से लापता थी, जिसकी परिवार के लोग तलाश में जुटे हुए थे।
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के करहल के कस्बा की रहने वाली एक युवती की हत्या करने के बाद लाश को बोरे में बंद कर नगला अंती के पास फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर ली। सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। परिजनों का आरोप है कि बेटी भाजपा को वोट देना चाहती थी। उसे रोकने के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई।
Trending Videos
गांव के युवकों के साथ देखी गई थी युवती
करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार की सुबह कस्बा पुलिस जहां चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थी। इस बीच प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी को सूचना मिली कि नगला अंती के पास एक बोरे में किसी युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार युवती मंगलवार से गायब थी और कस्बा के कुछ लोगों के साथ उसे देखा गया था। युवती के लापता होने के बाद परिजन तलाश कर रहे थे।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी पहनती है ऐसे कपड़े...पति को आती है शर्म, थाने पहुंचा शिक्षक दंपती का विवाद; इस शर्त पर हुआ समझौता

बोरे में मिली युवती की लाश
बुधवार को युवती का शव बोरे में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गई। युवती का मां का आरोप है कि बेटी मतदान को लेकर काफी उत्साहित थी। वो भाजपा को वोट देना चाहती थी। वहीं आरोपी युवकों द्वारा उसका विरोध किया गया। बेटी अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी वजह से उसका अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने दो आरोपी युवक किए गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि करहल से एक 23 वर्षीय युवती गुमशुदा हुई थी, जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। युवती के पिता के द्वारा दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया गया है। दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है। उनके माता-पिता के द्वारा बयान दिया गया है कि भाजपा को वोट देने से रोकने के कारण उस लड़की की हत्या की गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम