फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors Absent Patients Struggle at Agra Government Hospitals

यूपी: शहर में जला रावण, अस्पतालों में दम तोड़ती दिखीं सेवाएं, डॉक्टर नदारद; दर्द से तड़पते रहे मरीज

Wed, 21 Oct 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 10:41 AM IST
सार

विजय दशमी पर आगरा के जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को परेशानी हुई। भर्ती मरीजों और तीमारदारों ने घंटों डॉक्टरों का इंतजार करने की शिकायत की।
 

विज्ञापन
Doctors Absent Patients Struggle at Agra Government Hospitals
जिला अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में विजय दशमी के अवसर पर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी नजर आईं। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में अधिकांश स्टाफ और डॉक्टर छुट्टी पर रहे, जिसके चलते अस्पताल पूरी तरह राम भरोसे चलते दिखे। वार्डों में भर्ती मरीजों की सुधि लेने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में इन अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ रहती है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी करीब 4000, जिला अस्पताल की 2500 से 3000 और जिला महिला अस्पताल की ओपीडी 600 से 700 के आसपास रहती है। पर्व के दिन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के अवकाश पर होने के कारण दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से मरीजों को घंटों डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अपनी मां का इलाज करा रहीं गीता देवी ने बताया कि मां के पेट में अचानक तेज दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाने के लिए दोपहर तक कमरों के चक्कर काटती रहीं, लेकिन कक्ष में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। वहीं, जिला महिला (लेडी लॉयल) अस्पताल में रामनगर निवासी जीनम का प्रसव सोमवार रात को हुआ था। उन्होंने बताया कि पीएनसी वार्ड में बदलाव के बाद दोपहर 12:30 बजे तक कोई भी चिकित्सक को देखने नहीं आया। नवजात दूध नहीं पी रहा था और वो बच्चे की तकलीफ देखकर डॉक्टर की राह ताकती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक डाॅ पु्ष्पलता ने बताया कि वार्ड में डाॅक्टरों के जांच के बाद फोटो मंगाए जाते हैं वह वार्डों में मरीजों को जांच कर रहे हैं या नहीं, अगर फिर भी ऐसी समस्या होती है तो मरीज सीधे मुझसे संपर्क करें। 

जिला अस्पताल अधीक्षक डाॅ. सुनीता राठाैर ने बताया कि अवकाश के बाद भी अन्य डाॅक्टर की डयूटी लगाई जाती है, अगर ऐसा मामला हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed