सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunken Miscreants Vandalize Timber Shop, Family Spends Night Guarding Property

Agra: दुकान में घुसकर मचाया उत्पात, सामान फेंका बाहर; परिवार ने सड़क पर जागकर काटी रात

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

अछनेरा में कुछ लोगों पर शराब के नशे में लकड़ी की दुकान पर हमला कर मारपीट, तोड़फोड़ और आग लगाने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना के बाद डरे परिवार ने पूरी रात दुकान की पहरेदारी की, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Drunken Miscreants Vandalize Timber Shop, Family Spends Night Guarding Property
सड़क पर बैठा परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के कस्बा अछनेरा के भरतपुर रोड स्थित एक लकड़ी की दुकान पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ कर दी गई। इस मामले में पीड़ित दुकान स्वामी ने थाना अछनेरा पुलिस को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


कस्बा के जगन विहार कॉलोनी निवासी लक्ष्मण दास ने शिकायत में बताया कि बुधवार शाम वे अपनी दुकान पर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान घड़ी भरनी निवासी चार लोग कथित रूप से शराब के नशे में उनकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही दुकान के बाहर लगे टीन शेड को तोड़ दिया गया और दुकान में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर बाहर फेंक दिया गया। शिकायतकर्ता लक्ष्मण के अनुसार आरोपियों ने दुकान में आग लगाने की धमकी भी दी जिससे पूरा परिवार भयभीत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परिवार के लोगों ने आशंका के चलते पूरी रात सड़क पर रहकर दुकान की निगरानी और पहरेदारी की। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना अछनेरा पुलिस ने बताया रात सूचना पर पुलिस गयी थीं तोड़फोड़ करने वाल भाग गए थे शिकायत मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed