सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teen Girl Beaten to Death by Sister-in-Law in Brutal Family Clash in Kasganj

भाभी ने कर दी ननद की हत्या: सिर पर डंडे से पीट-पीटकर ली जान, इसलिए भाई ने नहीं बचाई वो; वजह सुन चौंक गई पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

कासगंज के नगला चौबे गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान 17 वर्षीय किशोरी की उसकी भाभी ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मृतका की बड़ी बहन के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Teen Girl Beaten to Death by Sister-in-Law in Brutal Family Clash in Kasganj
मृतका का फाइल फोटो और पुलिस पूछताछ करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज के सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चोबे में बुधवार की दोपहर घर के बंटवारे और दरवाजा लगाने पर चल रहे पारिवारिक विवाद में एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका की बड़ी बहन ने भाई और भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos



 

नगला चौबे निवासी आनंद कुमार और उसकी पत्नी मनु बुधवार दोपहर घर पर दरवाजा लगवा रहे थे। इसी दौरान आनंद की बहनों रेनू, ज्योति और भाई प्रिंस से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन रेनू का आरोप है कि भाई आनंद और भाभी मनु ने डंडे से ज्योति को भी पीटना शुरू कर दिया। भाभी ने ज्योति के सिर पर प्रहार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस झड़प में रेनू को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल ज्योति को सहावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, वारदात के बाद आरोपी भाई और भाभी खुद शिकायत दर्ज कराने सहावर कोतवाली पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने वहीं रोक लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ओम प्रकाश सिंह, एएसपी सुशील कुमार और सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजन व पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। एसपी ओम प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल भाई-भाभी से पूछताछ की जा रही है।

तुम दोनों रहोगी तब तक जमीन नहीं मिलेगी
मृतका की बहन रेनू ने बताया कि उसका भाई आनंद और भाभी मनु से जमीन का विवाद चल रहा था। रेनू का आरोप है कि आनंद और मनु उन्हें धमकाते थे। वे कहते थे कि जब तक दोनों बहनें रहेंगी, उन्हें जमीन नहीं मिलेगी। जमीन पर कब्जे की मांग पर वे आए दिन विवाद करते थे। आरोप है कि इसी विवाद में दोनों ने डंडे से हमला किया। मृतका के पिता दिनेश चंद्र होमगार्ड में जवान हैं और सहावर कोतवाली में तैनात हैं।

परिवार में सबसे छोटी थी ज्योति
ज्योति अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। इनमें आनंद कुमार (30) सबसे बड़ा था। प्रिंस (24), बहन भावना (28), रेनू (19) हैं। एक साल से भाई से जमीन के बंटवारे पर विवाद चल रहा था। ज्योति की मौत के बाद मां गुड्डो देवी, पिता दिनेश चंद्र सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed