फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etawah DFO Among Two Killed After SUV Collision, Four Seriously Injured

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: इटावा के डीएफओ समेत दो की मौत, डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी थी कार

Tue, 29 Sep 2026 04:37 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर क्षेत्र में नींद की झपकी के चलते बेकाबू स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची और एक्सयूवी से भिड़ गई। हादसे में इटावा के डीएफओ विकास नायक और चालक देवांश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Etawah DFO Among Two Killed After SUV Collision, Four Seriously Injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह नींद की एक झपकी दो लोगों के लिए काल बन गई। माइलस्टोन 68.800 (थाना नगला खंगर क्षेत्र) पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो-एन डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रही एक्सयूवी 700 से टकरा गई। इस भीषण हादसे में इटावा के डीएफओ ( डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर) विकास नायक और उनके चालक देवांश की इलाज के दौरान सैफई पीजीआई में मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे हरियाणा से लखनऊ की ओर जा रही स्कॉर्पियो-एन को कोलकाता के राज, हॉट मेन रोड निवासी डेबिट वेरी योग गोत्र डिसूजा चला रहे थे। गाड़ी में उनकी 65 वर्षीय पत्नी भी सवार थीं। माइलस्टोन 68.800 के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। गाड़ी लेफ्ट साइड से डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी ओर राइट हैंड साइड की लेन में पहुंच गई।
विज्ञापन

इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही एक्सयूवी 700 से स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। एक्सयूवी में इटावा डीएफओ विकास नायक, उनके चालक देवांश सहित तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे का  गश्ती दल नंबर 4, पीआरबी 5618, नगला खंगर थाना पुलिस और सहायक सुरक्षा अधिकारी (पैकेज-2) फूल सिंह अपनी  टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के जरिए सभी गंभीर घायलों को तत्काल सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान एक्सयूवी चालक देवांश और इटावा के डीएफओ विकास नायक की दुखद मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही इटावा वन विभाग का स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारी सैफई अस्पताल पहुंच गए। अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद सुरक्षा टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर पुलिस चौकी भिजवाया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात पुनः सुचारू हो सका।  डिप्टी एसपी सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि दुखद घटना हुई है। हादसे में डीएफओ इटावा सहित दो की मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed