सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake kidnaping send jail

Agra News: अपहरण का नाटक रचने वाले अवनीश को भेजा जेल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
fake kidnaping send jail
विज्ञापन
करहल। स्वअपहरण का नाटक रचने वाले गांव नानमई निवासी अवनीश शाक्य को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा है। एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान ममेरे भाई का साजिश में कोई हाथ नहीं पाया गया है। उसे पुलिस की ओर से मामले में क्लीन चिट दी गई है।
Trending Videos

गांव नानमई निवासी अवनीश शाक्य (22) ने इटावा के रहने वाले ममेरे भाई आलोक से लिया उधार चुकाने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली थी। एसपी कमलेश दीक्षित और एएसपी राजेश कुमार के प्रयासों के चलते सोमवार देर शाम उसे भिंड से ढूंढ निकाला गया था। उसने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल करने के साथ ही दोनों मोबाइल व जैकेट आदि भी बरामद कराए थे। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को स्वअपहरण की साजिश रचने वाले अवनीश को जेल भेजा गया है। जांच के दौरान ममेरे भाई आलोक की घटना में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है। जानकारी होने के बाद उसने समर्पण करने की सलाह दी थी। स्वअपहरण के इस मामले में आरोपी युवक के जेल जाने के बाद परिजन बेटे की करतूत से हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed