फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family of Murder Victim Attacked for Refusing to Withdraw Case in Agra

दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या: केस वापस लेने की धमकी, घर के बाहर खूनी हमला; परिजनों ने सुनाई दहशत की कहानी

Tue, 14 Jul 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 10:05 AM IST
सार

अलीगढ़ के अतरौली में बरात के दौरान हुई विनय की हत्या के मामले में समझौता न करने पर उसके परिवार पर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि केस वापस लेने के दबाव के बीच घर के बाहर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Family of Murder Victim Attacked for Refusing to Withdraw Case in Agra
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से नवंबर 2025 में अलीगढ़ के अतरौली में बरात के दौरान हुई मारपीट में सीता नगर निवासी विनय की हत्या के मामले में समझौता नहीं करने पर उसके परिवार पर हमला करने का आरोप लगा है। मृतक के भाई सोनवीर उर्फ सोनू ने थाना एत्माद्दौला में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने हत्या का केस वापस लेने के लिए दबाव बना रखा था। इन्कार करने पर घर के बाहर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: देसी घी खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर, पूजा वाले और खाने वाले घी की कीमतों में क्यों है इतना फर्क?
विज्ञापन



जाट गली, सीता नगर निवासी सोनवीर ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी टेढ़ी बगिया निवासी राजू, उसका भाई संजय, जीजा ओमवीर उर्फ भोला और उनके साथ तीन-चार अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि राजू ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़े वाहन में टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल, आगरा किला और सीकरी के 5 किमी दायरे में पेड़ कटाई के नए नियम, पढ़ लें ये पूरी रिपोर्ट


पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही वह बाहर आया, राजू ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। बचाव में हाथ आगे करने पर उसके हाथ में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस उन्हें हथियार सहित थाने ले गई।

ये भी पढ़ें -  मैकेनिक की माैत पर तनाव: करंट लगाकर दी यातनाएं, बेरहमी से की हत्या; गंभीर आरोपों के बाद बढ़ाए गए दो और नाम


आरोप है कि 14 नवंबर 2025 को अलीगढ़ के अतरौली में राजू के भांजे की शादी के दौरान उसके छोटे भाई विनय की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में समझौता करने और केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पूर्व में भी कई बार धमकियां दी गईं। इसी रंजिश में जानलेवा हमला किया गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   ये तो हद ही हो गई: जनसुनवाई में शिकायत पर मिलीं गालियां, अधिकारी ने फरियादी को लगाई फटकार; फिर किया फर्जीवाड़ा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed