फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Protests for Hours After Mechanic's Death in Agra, Demands Action Against Accused

मैकेनिक की माैत पर तनाव: करंट लगाकर दी यातनाएं, बेरहमी से की हत्या; गंभीर आरोपों के बाद बढ़ाए गए दो और नाम

Tue, 14 Jul 2026 08:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 08:13 AM IST
सार

आगरा के भगवती बाग में खराद मैकेनिक दिनेश शर्मा की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और 15 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर दो और लोगों के नाम प्राथमिकी में जोड़ दिए हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयघात बताया गया है।

विज्ञापन
Family Protests for Hours After Mechanic's Death in Agra, Demands Action Against Accused
मृतक का फाइल फोटो और घटना से परिजन में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना स्थित भगवती बाग में खराद मैकेनिक दिनेश शर्मा की माैत के मामले में दूसरे दिन सोमवार को भी हंगामा हुआ। परिवार के लोगों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। पत्नी और तीसरे बेटे के नाम को भी प्राथमिकी में जोड़ने की मांग की। काफी देर तक तकरार के बाद पुलिस ने माैके पर ही मृतक के बेटे के बयान लिए। इसके बाद प्राथमिकी में दो और नाम बढ़ा दिए। अब पुलिस ने मामले में विधिक राय ले रही है। वहीं, 15 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP: मेडिकल स्टोर संचालक को न आई शर्म, महिला ग्राहक से गंदी करतूत; नाबालिग बेटी को देख भी न रुका आरोपी
विज्ञापन



 

भगवती बाग निवासी दिनेश शर्मा खराद कारखाने में काम करते थे। वह बीसी (लाटरी) भी चलाते थे। रविवार सुबह 9:30 बजे वो 100 मीटर दूर रहने वाले उदय अग्रवाल के घर गए थे। बेटे विष्णु ने आरोप लगाया कि उदय पर पिता के पांच लाख रुपये थे। रुपये मांगने पर उसने पिटाई की जिससे पिता की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था।

ये भी पढ़ें -  UP: विशाल अजगर और सांप की मुसीबत में पड़ गई जान, एक तारों में उलझा; दूसरा वाशिंग मशीन में जा फंसा




 

मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर उदय अग्रवाल, उसके बेटे आकाश और लखन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। रात 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया मगर परिजन आरोपी को जेल भेजने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सोमवार सुबह भी परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए। थाने पहुंचे परिजन ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। परिजन आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने और मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

ये भी पढ़ें -  Gold Price 2026: सोना 15 हजार रुपये हुआ सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट; फिर भी नए आभूषण नहीं खरीद रहे लोग


 
विज्ञापन

इसके साथ स्थानीय लोगों भी आरोपी की अर्जित की गई संपत्ति पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दाैरान काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी करते रहे। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा भी पहुंच गई। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर परिजन मानने को तैयार नहीं थे। इस पर उन्होंने विवेचक से मृतक के बेटे विष्णु के बयान दर्ज कराए। इसके बाद आरोपी उदय अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल और बेटे बिट्टू के नाम की भी बढ़ा दिए। इस बारे में जानकारी देने पर ही दोपहर 1 बजे के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने पहुंचकर परिजन से मुलाकात कर अधिकारियों से बातचीत की और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदय घात से होना आया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है। विधिक राय ली जाएगी। इसके बाद ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  पति की नीच हरकत: पत्नी का कराया गर्भपात, इसलिए अश्लील तस्वीरें कर दीं वायरल, ससुराल वालों को भी न आई शर्म



 

हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई
मृतक की पत्नी मंजू शर्मा, बेटियां रश्मि और प्रांशी के साथ दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की बेटी प्रांशी पिता के शव से लिपटकर बिलखती रही। उसने कहा कि हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। जिन्होंने पिता को हमसे छीना है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें -  UP: दिल्ली गेट के 100 साल पुराने पीपल के पेड़ को लेकर भारी विवाद, TTZ में शिकायत; दो विभागों को देनी पड़ी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed