फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman’s Body Found in Silt-Clogged Drain After Six Days, Questions Raised Over Civic Claims

UP: भ्रष्टाचार की सिल्ट में समा गई गंगा, छह दिन बाद नाले के कचरे में फंसी मिली लाश; ऐसी हो गई हालत

Tue, 14 Jul 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 09:13 AM IST
सार

आगरा में छह दिन से लापता गंगा देवी का शव किले के पीछे माधवगढ़ गार्डन के पास नाले में कचरे और सिल्ट के बीच मिला, जिससे नगर निगम के नाला सफाई के दावों पर सवाल उठ गए। पार्षदों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
Woman’s Body Found in Silt-Clogged Drain After Six Days, Questions Raised Over Civic Claims
नाले में मिली लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम के नाला सफाई के दावों और भ्रष्टाचार की सिल्ट में गंगा समा गई। गंगा देवी नगर निगम की लापरवाही से जर्जर दुकान के ढह जाने से 20 फीट गहरे नाले में गिरीं लेकिन बाकी लोगों की तरह भाग्यशाली नहीं रहीं। छठवें दिन गंगादेवी का शव किले के पीछे माधवगढ़ गार्डन के पुल में कचरे और सिल्ट में फंसा मिला।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  मैकेनिक की माैत पर तनाव: करंट लगाकर दी यातनाएं, बेरहमी से की हत्या; गंभीर आरोपों के बाद बढ़ाए गए दो और नाम
विज्ञापन


नगर निगम के अफसर इसी नाले की तलीझाड़ सफाई के दावे लगातार कर रहे थे लेकिन गंगादेवी का शव सिल्ट और कचरे से भरे नाले में मिलने से दावे झूठे और जानलेवा साबित हुए हैं। पार्षदों ने अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। नगर निगम के उपसभापति रहे वरिष्ठ पार्षद रवि बिहारी माथुर गंगादेवी का शव इस हालत में मिलने पर गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के झूठ का पर्दाफाश हो गया है लेकिन दुखद ये है कि गंगादेवी की जान जाने के बाद भी निगम के अफसर अपनी आंखें खोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मेडिकल स्टोर संचालक को न आई शर्म, महिला ग्राहक से गंदी करतूत; नाबालिग बेटी को देख भी न रुका आरोपी


निगम के अधिकारी जामा मस्जिद से आंबेडकर पार्क तक और अमर सिंह गेट से झलकारी बाई चौराहे तक तलीझाड़ सफाई के दावे कर रहे थे। शव अमर सिंह गेट के आगे माधवगढ़ गार्डन के पुल के नीचे मिला। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत से महिला के शव को तलाश किया है लेकिन अफसरों के झूठे दावों के कारण इस तलाश में छह दिन लग गए। नाला तलीझाड़ साफ होता तो महज दो से ढाई फीट ही पानी रहता, जिसमें गंगादेवी जीवित बाहर निकल सकती थीं। अफसरों पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें -  पति की नीच हरकत: पत्नी का कराया गर्भपात, इसलिए अश्लील तस्वीरें कर दीं वायरल, ससुराल वालों को भी न आई शर्म


झोपड़ी वालों ने नाले में उतराता देखा था शव
जिस दिन हादसा हुआ, उसी शाम 7 बजे बारिश होने के कारण नाले में तेज बहाव में रामलीला मैदान के पास झोपड़ी में रहने वालों ने महिला का शव उतराता देखा था। निगम के अफसरों को बताया भी लेकिन किसी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। सभी पहले दिन से जामा मस्जिद के पास ही तलाशने में लगे रहे। जबकि पार्षद रवि माथुर ने आंबेडकर पार्क के भूमिगत नाले और इसके आगे अमर सिंह गेट पर तलाशने का सुझाव दिया था।

ये भी पढ़ें -   मैनपुरी में रफ्तार का कहर: ट्रक ने रौंद दी बाइक, मां की मौत और बेटे की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने लगा दिया जाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed