{"_id":"6a55c22221da6c935002c1ec","slug":"shivling-like-ice-formation-found-in-refrigerator-freezer-draws-devotees-in-agra-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अमरनाथ में अंतर्धान हुए बाबा बर्फानी, यहां हुए प्रकट', फ्रिज में दिखा ऐसा दृश्य; लोगों ने शुरू कर दी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अमरनाथ में अंतर्धान हुए बाबा बर्फानी, यहां हुए प्रकट', फ्रिज में दिखा ऐसा दृश्य; लोगों ने शुरू कर दी पूजा
Tue, 14 Jul 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:29 AM IST
सार
आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा इलाके में एक घर के फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। कई श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी, जबकि कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना बता रहे हैं।
विज्ञापन
फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बन गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोमवार को अनूठा मामला सामने आया। खेरिया मोड़ के नगला भुजा क्षेत्र में एक घर में रखे फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बन गई। फ्रिज में शिवलिंग बनने की सूचना तेजी से क्षेत्र में फैल गई। दर्शन करने के लिए लोग पहुंचने लगे। पूजा-अर्चना शुरू कर दी। फ्रिज में बने शिवलिंग पर लोगों ने रुपये चढ़ाने शुरू कर दिए। कई श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ कुछ लोग इसे प्राकृतिक रूप से जमी बर्फ की आकृति बता रहे हैं।
फ्रिज में बनी बर्फ की आकृति को कई लोगों ने भगवान शिव का स्वरूप मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाए, जलाभिषेक किया और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए। पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं जैसे ही इस फ्रिज का वीडियो वायरल हुआ, तो शोसल मीडिया पर भी चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
फ्रिज में बनी बर्फ की आकृति को कई लोगों ने भगवान शिव का स्वरूप मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाए, जलाभिषेक किया और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए। पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं जैसे ही इस फ्रिज का वीडियो वायरल हुआ, तो शोसल मीडिया पर भी चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन