अभिनेत्री व पद्मश्री कंगना रनौत शनिवार को ब्रज दर्शन के लिए कान्हा की शरण में पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी, बरसाना में श्रीराधारानी, गोवर्धन में गिरिराज जी और गोकुल में चिंताहरण महादेव के दर्शन किए। ब्रज भूमि में कान्हा के विभिन्न स्वरूपों में दर्शन कर कंगना अभिभूत नजर आईं। शनिवार को सड़क मार्ग से दिल्ली से मथुरा पहुंचीं पद्मश्री कंगना रनौत ने सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में सेवायत मयंक गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। एक बच्चे से चंदन लगवाया। मंदिर में कंगना रनौत की मौजूदगी के बारे में लोगों को जैसे ही जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। हर कोई मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखा। सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां उन्हें पूजा-अर्चना कराई। उनके दर्शन करने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बांकेबिहारी के जयकारे जोरों से लगाती रही।
{"_id":"61ab11f3fddc2a67d8086529","slug":"film-actor-kangana-ranaut-visits-banke-bihari-mandir-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में कंगना रनौत का ब्रज दर्शन: ठाकुरजी के किए दर्शन कर कहा- राष्ट्रवादी लोगों को मेरी बात बुरी नहीं लगती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में कंगना रनौत का ब्रज दर्शन: ठाकुरजी के किए दर्शन कर कहा- राष्ट्रवादी लोगों को मेरी बात बुरी नहीं लगती
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
मथुरा: बांकेबिहारी मंदिर पहुंची कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में दर्शन के बाद कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह की कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह आज के दिन की शुरुआत श्रीकृष्ण की जन्मस्थली बांके बिहारी के दर्शन के साथ करना चाहती हैं। सुबह के समय वे मंदिर में पहुंची।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना को सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां उन्हें पूजा अर्चना कराई। उनके दर्शन करने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बांके बिहारी के जयकारे जोरों से लगाती रही। कंगना ने मंदिर में देहरी पूजन किया। गोस्वामी ने उन्हें विधिवत पूजा कराई और चुनरी भेंट की। कंगना रनौत ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि कंगना रनौत ने दर्शन के दौरान मास्क नहीं पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut
- फोटो : Instagram
बिहारी जी के दर्शन के दौरान कंगना बहुत ही अभिभूत और प्रसन्नचित दिखाई दे रही थीं। उनकी सुरक्षा में निजी सिक्योरिटी के अलावा पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखाई दिए। पुलिस कर्मी भी उनके संग सेल्फी लेने में भाग दौड़ कर रहे थे। कंगना रनौत ने अपने ट्विटर के माध्यम से बिहारी जी मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए तस्वीर साझा करते हुए कहा कि कार द्वारा दिल्ली से मथुरा आना उनके लिए बहुत ही सुखद रहा है और वह अपने को बहुत ही भाग्यशाली मानती हैं कि उन्होंने कृष्ण की जन्मभूमि में ठाकुर जी के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
Kangana Ranaut
- फोटो : Instagram
मैंने कभी माफी नहीं मांगी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बांकेबिहारी मंदिर पहली बार आई हूं और मैं कृष्ण की भक्त हूं। कंगना ने कहा जो पार्टी देश के लिए राष्ट्रवादी की भावना रखेगी मैं उसके साथ खड़ी नजर आऊंगी और मैंने कभी किसानों से माफी नहीं मांगी, जो लोग सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी हैं उन लोगों को मेरी बातें कभी बुरी नहीं लगती।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बांकेबिहारी मंदिर पहली बार आई हूं और मैं कृष्ण की भक्त हूं। कंगना ने कहा जो पार्टी देश के लिए राष्ट्रवादी की भावना रखेगी मैं उसके साथ खड़ी नजर आऊंगी और मैंने कभी किसानों से माफी नहीं मांगी, जो लोग सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी हैं उन लोगों को मेरी बातें कभी बुरी नहीं लगती।