फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Film actress Rakhi Sawant scathing reaction against Agra Mayor Hemlata Diwakar for mispronouncing Asha Bhosle

UP: 'आशा भोसले को काैन नहीं जानता', आगरा की मेयर पर भड़कीं अभिनेत्री राखी सावंत; तंज कसते हुए कही ये बात

Fri, 17 Apr 2026 12:38 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 17 Apr 2026 12:38 AM IST
सार

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का नाम गलत उच्चारित करने पर फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह पर भड़क उठीं। उनका मेयर पर तंज कसते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Film actress Rakhi Sawant scathing reaction against Agra Mayor Hemlata Diwakar for mispronouncing Asha Bhosle
मेयर हेमलता दिवाकर और अभिनेत्री राखी सावंत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर के प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का नाम गलत उच्चारित करने पर अभिनेत्री राखी सावंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महापौर पर तंज कसते हुए सवाल किया है कि आशा भोसले इतना बड़ा नाम हैं, उन्हें कौन नहीं जानता। चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें ऐसी राजनीति में न घसीटा जाए। 
विज्ञापन


बता दें, यह विवाद 12 अप्रैल, 2026 को आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। महापौर हेमलता दिवाकर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनका नाम गलत उच्चारित किया था। संबोधन का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महापौर ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात कही थी। हालांकि इसके बाद भी उन्हें व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा। अब राखी सावंत के मुंबई में प्रतिक्रिया देने के बाद वीडियो फिर सुर्खियों में छा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Rohit Shetty Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और युवक पकड़ा, आगरा के अब तक छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed