{"_id":"69b986db119541b98408285c","slug":"fire-wreaks-havoc-in-the-ravines-of-budhera-agra-news-c-421-1-ag11022-3754-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुढ़ेरा के बीहड़ में आग का तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुढ़ेरा के बीहड़ में आग का तांडव
विज्ञापन
बुढे़रा के बीहड़ में लगी आग।
विज्ञापन
Trending Videos
बटेश्वर। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ेरा के बीहड़ में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने बीहड़ के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों और दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राहगीरों और ग्रामीणों ने बुढ़ेरा के बीहड़ से धुएं का काला गुबार उठता देखा। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, जिसे देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और अग्निशमन दल को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और वनकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग की घेराबंदी की। गनीमत रही कि आग को ज्यादा फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया, वरना बीहड़ के वन्यजीवों और हरे पेड़ों को भारी नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि, इस अग्निकांड में बीहड़ में मौजूद भारी मात्रा में सूखे पेड़ और झाड़-झंखाड़ जलकर राख हो गए। बीहड़ के दुर्गम इलाके में अचानक आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गर्मी और सूखी घास के कारण किसी चिंगारी से यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन