सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former minister Salim Sherwani reviewed the PDA Chaupal

UP: सपा सरकार बनानी है तो यादवों, मुसलमानों को देनी होगी कुर्बानी...पूर्व मंत्री शेरवानी ने जानें ये क्यों कहा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी आगरा में आए। यहां उन्होंने पीडीए चौपाल की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सपा सरकार बनानी है तो यादवों और मुसलमानों को कुर्बानी देनी होगी।

 

Former minister Salim Sherwani reviewed the PDA Chaupal
सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अगर सपा की सरकार बनानी है तो यादवों और मुसलमानों को सबसे बड़ी कुर्बानी देनी होगी। समाजवादी परिवार में अन्य वर्ग के लोगों को यादव और मुसलमान आगे बढ़ाएं। ये बातें रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी ने कहीं। फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर पीडीए चौपाल की समीक्षा भी की।
Trending Videos


 

जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद ने बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, ग्रामीण और खेरागढ़ क्षेत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने दक्षिण, उत्तर, छावनी, एत्मादपुर क्षेत्र में आयोजित पीडीए जन चौपाल की रिपोर्ट पेश की। राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता ही उसकी ताकत है। उन्होंने बूथ स्तर तक जुट जाने और घर-घर जाकर सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस का होगा गठबंधन
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस-सपा का गठबंधन था, वह 2027 में जारी रहेगा। पीडीए के फार्मूला पर ही गठबंधन चुनाव लड़ेगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि सेना ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया है। बैठक में पूर्व सांसद विजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक आविद रजा, प्रदेश सचिव ममता टपलू, नितिन कोहली, राजपाल यादव, प्रदीप जाटव, विनय अग्रवाल, पवन प्रजापति, मधुकर अरोरा, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed