सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Village Head Arrested as Mastermind in Four-Year-Old Girl's Abduction and Murder

UP: चार वर्षीय बच्ची का अपहरण, फिर बेरहमी से कर दी गई हत्या; पूर्व प्रधान ने इस वजह से मार दी मासूम

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

कासगंज के गंजडुंडवारा में चार वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान कमलेश शाक्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चुनावी रंजिश के चलते उसने वारदात की साजिश रची थी, जबकि पोस्टमार्टम में मिले चोट के निशानों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।

Former Village Head Arrested as Mastermind in Four-Year-Old Girl's Abduction and Murder
आरोपी पूर्व प्रधान कमलेश शाक्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान कमलेश शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्ची के परिवार से चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने इस वारदात की साजिश रची थी। बच्ची का शव 9 जून को मक्का के खेत में मिला था, जबकि उसका अपहरण 6 जून को हुआ था।

 

पुलिस ने बताया कि पूर्व प्रधान कमलेश शाक्य ने गांव में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए सह-आरोपी अजय के साथ मिलकर बच्ची के अपहरण और हत्या की साजिश रची थी। कमलेश शाक्य ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि उसके इशारे पर ही आरोपी अजय ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की पांच टीमें अब दूसरे आरोपी अजय की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो पाएंगे। बच्ची के पिता फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। वह 6 जून को परिवार के एक बीमार व्यक्ति का हालचाल जानने गांव आए थे। उसी शाम उनकी चार वर्षीय बेटी का घर के बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया गया था। बच्ची का शव 9 जून को गांव से 250 मीटर दूर मक्का के खेत में मिला था।
विज्ञापन

बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार और सीओ पटियाली अमित कुमार ने कई टीमों के साथ तलाशी अभियान चलाया था। वारदात के 12 दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान कमलेश शाक्य को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान की 2021 के प्रधानी चुनाव से बच्ची के परिवार से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के कारण उसने यह जघन्य अपराध किया।

इस मामले में एडीजी आगरा जोन एसके भगत और डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी ने गांव का दौरा किया था। एससी-एसटी आयोग की तीन सदस्यीय जांच टीम भी गांव पहुंची थी। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सभी अधिकारियों ने परिवार को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
 

मामले में पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो एक्ट की धारा
बच्ची की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के प्राइवेट अंगों पर चोट के निशान मिलने और पैनल में शामिल डॉक्टरों के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धारा मामले में बढ़ाई गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर एफएसएल लैब भेजे गए हैं। वहीं, 9 संदिग्धों के डीएनए सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। अभी इनकी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
 

पिता बोले- वारदात में और भी लोग हैं शामिल
पुलिस के वारदात के मास्टरमाइंड पूर्व प्रधान कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, मामले में बच्ची के पिता का कहना है कि पूरी वारदात में आरोपी कमलेश और अजय के अलावा अन्य लोग भी शामिल है। सभी ने पूर्व प्रधान के इशारे पर पहले उनकी मासूम सी बच्ची के साथ हैवानियत की, फिर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed