सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fuel Price Hike Hits Kitchens Hard, Daily Essentials Become Costlier

UP: पेट्रोल-डीजल की आग अब रसोई तक पहुंची, आटा-दाल-तेल के बढ़े दामों ने बिगाड़ा घर का बजट

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब सीधे रसोई तक पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हैं। एक महीने में सरसों तेल, दाल, आटा और चीनी के दाम बढ़ने से आम और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है।

Fuel Price Hike Hits Kitchens Hard, Daily Essentials Become Costlier
दालें स्रोत : व्यापारी
विज्ञापन

विस्तार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग अब सीधे आम आदमी की रसोई तक पहुंच गई है। ईंधन के दाम बढ़ने से माल ढुलाई (ट्रांसपोर्टेशन) महंगी हुई है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा के जरूरी खाद्य पदार्थों पर पड़ा है। महज एक महीने के भीतर आटा, दाल, चीनी से लेकर खाना पकाने वाले तेल की कीमतों में उछाल आया है। इस अचानक बढ़ी महंगाई ने त्योहारी सीजन से पहले ही आम जनता के घरों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।


 

बाजार के ताजा आंकड़ों और थोक व फुटकर भाव पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा रुलाने वाला उछाल खाने के तेल (सरसों) और रिफाइंड में देखने को मिला है। एक महीने पहले 130 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सरसों का तेल अब 150 रुपये के स्तर को छू चुका है। वहीं, रिफाइंड के दाम में भी 11 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा गरीब और मध्यम वर्ग की थाली का मुख्य हिस्सा माने जाने वाली दालें, आटा, मैदा और चीनी भी महंगे हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना व्यापारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि पीछे से ही माल महंगा आ रहा है और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ने से कीमतों में यह वृद्धि लाजमी है। जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह का कहना है कि लगातार बढ़ रही इस महंगाई के कारण सीमित आय वाले परिवारों के लिए महीने का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों को अब अपनी बचत में कटौती करनी पड़ रही है या फिर जरूरी सामान की खरीदारी सीमित करनी पड़ रही है। जनता अब सरकार से इस बेलगाम महंगाई पर लगाम कसने की उम्मीद कर रही है।


 
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों का महंगाई मीटर
 
सामग्री एक महीने पहले का भाव (₹) आज का भाव (₹) कितनी हुई वृद्धि (₹)
सरसों का तेल 130 /ली. 150 /ली. 20 रुपये
रिफाइंड 152 /किग्रा. 163 /किग्रा. 11 रुपये
दाल अरहर 106 /किग्रा. 110 /किग्रा. 4 रुपये
दाल चना 60 /किग्रा. 70 /किग्रा. 10 रुपये
दाल मसूर 67 /किग्रा. 70 /किग्रा. 3 रुपये
चीनी 45 /किग्रा. 47 /किग्रा. 2 रुपये
आटा 35 /किग्रा. 38 /किग्रा. 3 रुपये
मैदा 30 /किग्रा. 32 /किग्रा. 2 रुपये




नोट: बाजार और मंडी के अनुसार फुटकर कीमतों में मामूली बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed