{"_id":"6a31bb5a82489821230ca63b","slug":"harassment-of-food-business-operators-under-the-guise-of-sampling-is-unacceptable-agra-news-c-25-1-agr1035-1086272-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैंपलिंग की आड़ में मंजूर नहीं खाद्य कारोबारियों का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैंपलिंग की आड़ में मंजूर नहीं खाद्य कारोबारियों का उत्पीड़न
विज्ञापन
बैठक में बोलते वक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा। महंगाई, भ्रष्टाचार और तानाशाही के विरोध में मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले व्यापारियों ने आंदोलन की हुंकार भरी। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आयोजित प्रांतीय बैठक में निर्णय हुआ कि किसी भी विभाग की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में पेट्रोल, डीजल, गैस से लेकर बिजली की महंगाई का मुद्दा गूंजा। महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सैंपलिंग की आड़ में होटल, रेस्तरां, हलवाई, डेयरी से लेकर तेल मिल कारोबारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, कानपुर सहित 50 जिलों से व्यापारियों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। बैठक में चरणबद्ध आंदोलन के तहत 24 जून को ज्ञापन, 6 जुलाई को विरोध-प्रदर्शन और 12 जुलाई को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम सरकार के विरोधी नहीं हैं लेकिन व्यापारी हितों का हनन मंजूर नहीं है। बैठक में कोषाध्यक्ष सुरेश लवानियां, कपूर चंद रावत, संजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, सुनील सिंघल, कुतुब मलिक, इसरार खान, शोभित भारद्वाज, आलोक बंसल, उस्मान आगाही, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।