सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hardik's all-round brilliance; RHSK registers a thrilling victory.

Agra News: हार्दिक का हरफनमौला कमाल, आरएचएसके ने दर्ज की रोमांचक जीत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hardik's all-round brilliance; RHSK registers a thrilling victory.
जेबीपीएल अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। जेबी स्पोर्ट्स हब की ओर से आयोजित जेबीपीएल अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ जेबी क्रिकेट ग्राउंड बमरौली कटारा फतेहाबाद रोड पर हुआ।

आगरा में पहली बार अंडर-12 खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबला आरएचएसके और राजपूत रॉयल्स की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूत रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष्मान बघेल ने 33 रन, कुणाल सिंह तोमर ने 28 रन व ऋषभ राणा ने 17 रन बनाए। आरएचएसके की ओर से हार्दिक एसके शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएचएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम में हार्दिक एसके शर्मा और श्याम ने पारी को संभाल लिया। हार्दिक ने 29 गेंदों में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि श्याम ने 30 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। जीडी गोयनका क्रिकेट अकादमी, आगरा के खिलाड़ी हार्दिक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सत्येंद्र सिंह राणा ने 1100 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं आयोजक केके शर्मा ने उन्हें वह गेंद स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की, जिससे उन्होंने पांच विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में श्याम को उनकी नाबाद 36 रनों की पारी के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हार्दिक एसके शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व राजपूत रॉयल्स के रोहित को उनके जुझारू प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed