सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health fairs in Bah, Pinahat and Fatehabad drew large crowds.

Agra News: बाह, पिनाहट और फतेहाबाद में लगे स्वास्थ्य मेलों में उमड़ी भीड़

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Health fairs in Bah, Pinahat and Fatehabad drew large crowds.
मोदी के 12 वर्ष विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के..... बाह-जैतपुर में आयोजित हुए शिविर, लाभार्थियो
विज्ञापन
आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले के विभिन्न कस्बों में ब्लॉक स्तरीय जनकल्याणकारी एवं विशाल स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। बाह, जैतपुर, पिनाहट और फतेहाबाद में आयोजित इन शिविरों में जहां एक ओर हजारों मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटी गईं, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई गईं।


बाह और जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय शिविर में सरकार के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्षों का जश्न मनाया गया। जैतपुर में शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, ब्रज प्रांत के मंत्री राहुल चौधरी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, बाह सीएचसी पर आयोजित शिविर का उद्घाटन एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामवरन कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू और मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा ने किया। इस दौरान बाह में नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। कार्यक्रमों में बीडीओ नीरज तिवारी, अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा, रविंद्र भदौरिया, रितेश वर्मा, डॉ. दीपक यादव आदि मौजूद रहे। पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित विशाल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थी लाल शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार कुशवाहा ने मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। मेले में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों की टीम ने ओपीडी के माध्यम से करीब 800 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। इस मौके पर बाह तहसीलदार, पिनाहट बीडीओ, एडीओ पंचायत, भाजपा जिला मंत्री सत्येंद्र बरुआ और गौरव परिहार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फतेहाबाद के कस्बा स्थित मीरा गार्डन में जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन में देश के 140 करोड़ नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. उपेंद्र कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान, नगर पंचायत चेयरमैन बबीता शल्या, बीडीओ रजत कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed