{"_id":"6a0be9cabe791b156e0df5ed","slug":"heatwave-safety-tips-simple-measures-to-protect-yourself-from-extreme-heat-and-dehydration-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लू और डिहाइड्रेशन से बचना है तो आज ही बदलें अपनी डाइट! क्या खाएं और क्या न खाएं; एसएन में मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लू और डिहाइड्रेशन से बचना है तो आज ही बदलें अपनी डाइट! क्या खाएं और क्या न खाएं; एसएन में मरीजों की कतार
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही बाहर के तले-भुने भोजन से परहेज और रसदार फलों के सेवन को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है।
गर्मियों में खान-पान
- फोटो : Amarujala.com/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तेज धूप और भीषण गर्मी से डायरिया, फूड पॉइजनिंग और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बीते एक सप्ताह में दोगुनी हो गई है। ओपीडी में इसी परेशानी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन, बाल रोग और इमरजेंसी फुल चल रही है। हाल ये रहा कि चार घंटे तक हॉल ठसाठस भरा रहा। पर्चे-दवा के लिए धक्कामुक्की-मारामारी झेलनी पड़ी। ओपीडी में 3,575 मरीज पहुंचे।
Trending Videos
मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि ओपीडी में 696 मरीज आए। इसमें उल्टी दस्त, पेट में दर्द, बुखार और डिहाइड्रेशन के सबसे ज्यादा मरीज रहे। कई का बीपी भी कम मिला। हालत खराब मिलने पर कई मरीजों को भर्ती भी कराया। बाल रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि पारा तेजी से बढ़ रहा है। स्कूल भी खुल रहे हैं। इससे कई बच्चों में डायरिया, तेज बुखार और फूड पॉइजनिंग की दिक्कत मिल रही है। ओपीडी में आधे से अधिक इसी परेशानी के मरीज आ रहे हैं। कई बच्चों को भर्ती भी करना पड़ा है। इसके चलते वार्ड भी फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों ने बयां की परेशानीदो घंटे लाइन में लगकर हालत हुई खराब
सोम प्रकाश ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत होने पर दिखाने आया हूं। दो घंटे लाइन में लगने के बाद पर्चा बन पाया। धक्कामुक्की भी हुई, इतनी ही देर डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने में लगी।
सोम प्रकाश ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत होने पर दिखाने आया हूं। दो घंटे लाइन में लगने के बाद पर्चा बन पाया। धक्कामुक्की भी हुई, इतनी ही देर डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने में लगी।
धक्कामुक्की-मारामारी से परेशानी
राजामंडी अजय कुमार ने बताया कि एलर्जी हो गई है। पर्चा बनवाना किसी चुनौती से कम नहीं। दो-ढाई घंटे लाइन में खड़ा होने के बाद पर्चा बन पाया। डॉक्टर को दिखाने के लिए भी लंबी लाइन में लगा पड़ा।
राजामंडी अजय कुमार ने बताया कि एलर्जी हो गई है। पर्चा बनवाना किसी चुनौती से कम नहीं। दो-ढाई घंटे लाइन में खड़ा होने के बाद पर्चा बन पाया। डॉक्टर को दिखाने के लिए भी लंबी लाइन में लगा पड़ा।
गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय
- दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाहर जाने से बचें।
- सिर और शरीर ढककर रखें, नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
- नाश्ता करके ही घर से निकलें और पानी साथ लेकर चलें।
- बाहर के तले हुए और खुले स्थानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- तरबूज, खरबूजा, अंगूर समेत रसदार फल खाएं, खीरा-ककड़ी सलाद में शामिल करें।

इन विभागों में सबसे ज्यादा मरीज
696: मेडिसिन विभाग
423: हड्डी रोग
278: त्वचा रोग
312: सांस रोग
212: न्यूरोलॉजी
696: मेडिसिन विभाग
423: हड्डी रोग
278: त्वचा रोग
312: सांस रोग
212: न्यूरोलॉजी