{"_id":"6a0beb43f7dcaa643004b29e","slug":"up-students-alert-free-online-courses-for-class-11-12-students-on-swayam-portal-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 11वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें, घर बैठे पढ़ सकेंगे नए विषय; शुरू होंगे मुफ्त ऑनलाइन कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 11वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें, घर बैठे पढ़ सकेंगे नए विषय; शुरू होंगे मुफ्त ऑनलाइन कोर्स
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी द्वारा स्वयं पोर्टल पर 28 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। छात्र घर बैठे विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं और कोर्स पूरा करने पर उन्हें प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
11वीं और 12वीं के छात्र
- फोटो : swayam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए अब ऑनलाइन पढ़ाई का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी की ओर से संचालित स्वयम (SWAYAM) पोर्टल पर यह शुरू होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि एनसीईआरटी 11 विषय क्षेत्रों में 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वे अपने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इन कोर्सों की जानकारी दें और अधिक से अधिक नामांकन कराएं। नामांकन की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र swayam.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित कोर्स लिंक पर क्लिक कर नामांकन करना होगा। प्रत्येक कोर्स की अवधि 21 सप्ताह निर्धारित की गई है ताकि विद्यार्थी विषयों को गहराई से समझ सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अध्ययन सामग्री पूरी करने के बाद विद्यार्थियों का फाइनल असेसमेंट भी होगा। इसमें सफल छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। पाठ्यक्रम को आसान और उपयोगी बनाने के लिए इसमें वीडियो लेक्चर, इंटरएक्टिव कंटेंट, डिस्कशन फोरम और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी शामिल किया गया है।
इन विषयों की हो सकेगी पढ़ाई
स्वयम पोर्टल पर छात्र-छात्राएं 11 विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इनमें लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी और समाजशास्त्र शामिल हैं।
स्वयम पोर्टल पर छात्र-छात्राएं 11 विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इनमें लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी और समाजशास्त्र शामिल हैं।