सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP All Schools Up to Class 12th closed Amid Severe Heatwave Alert Temperature Crosses 44.5°C

यूपी में भीषण गर्मी: पारा @44.5 पहुंचा पार, 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद; अगले पांच दिन का अलर्ट हुआ जारी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Schools closed: आगरा में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके बाद प्रशासन ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और ज्यादा गर्मी व लू चलने की चेतावनी दी है।

UP All Schools Up to Class 12th closed Amid Severe Heatwave Alert Temperature Crosses 44.5°C
स्कूलों की छुट्टी का आदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गर्म हवा के थपेड़ों और शरीर झुलसाती धूप ने सोमवार को घर से बाहर निकले लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। माैसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। इसके बाद डीएम मनीष बंसल ने मंगलवार को नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही शाम चार बजे तक बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
Trending Videos

सोमवार को आगरा प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। सुबह आठ बजे से ही सूरज ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे गर्मी चरम पर पहुंच गई और शाम तक लोग बेहाल रहे। रात आठ बजे मौसम विभाग ने सभी लोगों के मोबाइल पर चेतावनी संदेश भेजा, जिसमें अगले 24 घंटों में लू और भीषण लू का अलर्ट जारी किया और बचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10 बजे तक गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिली। इसके बाद डीएम ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जगह-जगह लोग पेड़ की छांव तलाशते रहे। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में भी कमी दिखी। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।


 
विज्ञापन

ताज पर बिगड़ी सात पर्यटकों की तबीयत
सोमवार को ताज देखने आए छह पर्यटकों की गर्मी से तबीयत खराब हो गई। पश्चिमी गेट पार्किंग पर्यटक सुविधा केंद्र पर डॉ. रिंकू बघेल और शिल्पग्राम पर डॉ. डीएस राजपूत ने बीमार पर्यटकों को दवाई और ओआरएस का घोल दिया। भीषण गर्मी से हाथरस के दीपक कुमार व केरल के 10 वर्षीय वैष्णव को उल्टी, गुजरात के अजय कुमार व महाराष्ट्र के कुश को उल्टी-दस्त, महाराष्ट्र के डिकेश साहू को बुखार, तमिलनाडु की परिमाला और बंगलूरू के रमेश को चक्कर आ गए। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। चेन्नई से परिवार के साथ आई छह वर्षीयरुद्रा रॉयल गेट के पास सीढ़ियों से फिसलकर चोटिल हो गई। उसे तुरंत उपचार दिया गया।

अगले पांच दिनों का मौसम का अनुमान तिथि अधिकतम न्यूनतम

तिथि
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
19 मई 47°C 30°C
20 मई 47°C 29°C
21 मई 47°C 29°C
22 मई 47°C 29°C
23 मई 47°C 29°C


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed