सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scorching Heat Hits Taj Tourism: Tourist Footfall Drops Sharply in Agra

तप रहा ताज: भीषण गर्मी ने रोके पर्यटकों के कदम,  44.5°C के तापमान ने सैलानियों को किया बेहाल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में भीषण गर्मी और लू के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 44.5 डिग्री तापमान के चलते दोपहर में ताज परिसर सूना नजर आया, जिससे पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
 

Scorching Heat Hits Taj Tourism: Tourist Footfall Drops Sharply in Agra
भीषण गर्मी में ताजमहल पर पर्यटक अपने सिर पर डालता पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

लू के थपेड़ों और 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में ताजमहल का संगमरमर अंगारों की तरह से दहक रहा है। भीषण गर्मी के कारण ताज का भ्रमण करने वाले सैलानियों की संख्या में भारी कमी आई है। ताजमहल पर सर्दियों में औसतन 45 से 50 हजार और गर्मी में 20 से 30 हजार पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन लू के प्रकोप के कारण सैलानियों की संख्या एकाएक गिर गई। पदोपहर में 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच सन्नाटा सा पसरा रहा। पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट से पर्यटन उद्योग पर भी असर पड़ रहा है। ताज के आसपास के दुकानदारों और होटल संचालकों को आर्थिक क्षति हो रही है।
Trending Videos

 

सोमवार सुबह ताजमहल पर सैलानियों की संख्या ठीक रही, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद ताज के रॉयल गेट से लेकर डायना बेंच और मुख्य मकबरे पर पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। सोमवार को महज 14,006 भारतीय सैलानी और महज 551 विदेशी पर्यटक आए। रविवार को विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,101 थी जो आधी रह गई। टूरिज्म गिल्ड के पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना के मुताबिक इस साल ताज पर पर्यटक कम हैं। अन्य डेस्टिनेशन पर लोग ज्यादा जा रहे हैं। तेज धूप के कारण दोपहर में आगरा किला या अन्य स्मारकों पर लोग जा रहे हैं, जहां तेज धूप से बचाव की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों का हाल
दिन सैलानी संख्या
14 मई 16,063
15 मई अवकाश
16 मई 19,429
17 मई 20,040
18 मई 14,557


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed