सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child Dies by Drowning at Tewatia Water Park in Agra Police Initiate Investigation

UP: वाटर पार्क में देखें  कैसे डूब गया 8 वर्षीय मासूम, मौत का लाइव वीडियो; मालिक और स्टाफ पर हुई FIR

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

गांव सकतपुर और पाली सदर के पास स्थित तेवतिया वाटर पार्क में डूबकर आठ वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने वाटर पार्क मालिक और स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के पिता ने प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और तलाश के दौरान मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

Child Dies by Drowning at Tewatia Water Park in Agra Police Initiate Investigation
तेवतिया वाटर पार्क - फोटो : swayam
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव सकतपुर और पाली सदर के पास स्थित तेवतिया वाटर पार्क में डूबकर आठ वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने वाटर पार्क मालिक और स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के पिता ने प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और तलाश के दौरान मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

 

थाना शाहगंज के अजीत नगर, खेरिया मोड़ निवासी रोबिन सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह रविवार (17 मई) को अपनी पत्नी नीलम, दो बच्चों और रिश्तेदारी के तीन बच्चों के साथ तेवतिया वाटर पार्क घूमने आए थे। वह छोटे बच्चे को शौचालय ले गया। रोबिन सिंह के अनुसार जब वह वापस लौटा तो मनित वहां नहीं मिला। परिजन ने काफी देर तक उसकी तलाश की और वाटर पार्क स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन किसी ने गंभीरता से सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कर्मचारियों ने यह कहकर टाल दिया कि बच्चा बाहर निकल गया होगा। बाद में मनित पानी में डूबा मिला। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क मालिक और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई है। वहीं, नायब तहसीलदार किरावली राजपाल सिंह ने सोमवार शाम को वाटर पार्क पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना किरावली के प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

लॉकर से नकदी और मोबाइल हुआ चोरी
15 दिन पूर्व पांच मई को एत्माद्दौला के रामबाग निवासी सनी अपने मित्रों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने 28 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लॉकर में रखा था, लेकिन लौटने पर सामान गायब मिला। शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति लॉकर से सामान निकालता दिखाई दिया था। मामले में एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह के आदेश पर किरावली थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


दो साल पूर्व भी बालक की हो चुकी है मौत 
हादसे के बाद करीब दो साल पुराना मामला भी चर्चा में आ गया है। दो जून 2024 में तेवतिया वाटर पार्क में कस्बा बिचपुरी निवासी सात वर्षीय आबिद खान की डूबने से मौत हुई थी। मृतक के पिता राकेश का आरोप है कि उस समय दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया और कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। 

 

मिढ़ाकुर और मघटई में भी संचालित हैं वाटर पार्क 
क्षेत्र में मघटई का शांति वाटर पार्क, मिढ़ाकुर का रेनबो वाटर पार्क और सेहता मोड़ स्थित जीएस वाटर पार्क भी संचालित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी वाटर पार्कों में बच्चों की सुरक्षा, लाइफगार्ड की उपलब्धता, गहरे पानी वाले हिस्सों की निगरानी और आपातकालीन व्यवस्था की नियमित जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed