{"_id":"6a7ed14d48e9bc8e0e016dbc","slug":"husband-arrested-after-woman-dies-following-acid-consumption-dowry-harassment-alleged-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल में मिला इतना दर्द, विवाहिता ने तेजाब पीकर चुनी खौफनाक मौत; पुलिस ने पति किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुराल में मिला इतना दर्द, विवाहिता ने तेजाब पीकर चुनी खौफनाक मौत; पुलिस ने पति किया गिरफ्तार
Fri, 14 Aug 2026 01:56 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:56 PM IST
सार
आगरा के टेढ़ी बगिया में दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच तेजाब पीने से विवाहिता मुस्कान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायकेवालों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पति आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के टेढ़ी बगिया की कृष्णा बाग कॉलोनी में दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता की तेजाब पीने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, विवाहिता के मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया है कि धनौली, नारीपुरा निवासी भूपेंद्र की बेटी मुस्कान की शादी 28 फरवरी 2025 को टेढ़ी बगिया निवासी आकाश कुमार से हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। 10 अगस्त को पति ने मायकेवालों को फोन कर बताया कि उसका पत्नी से विवाद हुआ है। कुछ देर बाद उसने फोन कर बताया कि विवाहिता ने तेजाब पी लिया है। उसे टेढ़ी बगिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में सोमवार को मृतका के मायकेवालों की तहरीर पर में दहेज मृत्यु, प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पति आकाश कुमार को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कृष्णा बाग कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तीन आरोपी अभी फरार
पुलिस के मुताबिक, मामले में आकाश के अलावा उसके भाई गुड्डू, अनिल और एक महिला को भी आरोपी बनाया गया है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।