{"_id":"63bf099394e67c5afa4d4989","slug":"kabristan-jcb-reched-mainpuri-news-agr56007843","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: रास्ते के विवाद पर कब्रिस्तान की खोदाई को जेसीबी लेकर पहुंचे लोग, दो पक्ष आमने-सामने, तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: रास्ते के विवाद पर कब्रिस्तान की खोदाई को जेसीबी लेकर पहुंचे लोग, दो पक्ष आमने-सामने, तनाव का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी में कब्रिस्तान पर रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष खोदाई करने के लिए अचानक जेसीबी लेकर पहुंच गया। जानकारी होने पर दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया।
जेसीबी
- फोटो : Pixabay
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान स्थल पर एक पक्ष के लोग खोदाई के लिए जेसीबी लेकर पहुंच गए। इससे वहां तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रसासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
Trending Videos
मामला थाना क्षेत्र के देवी रोड स्थित कब्रिस्तान स्थल का है। यहां दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष के लोग कब्रिस्तान स्थल पर खोदाई के लिए जेसीबी लेकर पहुंच गए। जैसे ही इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तो वहां भीड़ एकत्र हो गई। वह लोग बिना किसी पूर्व सूचना के जेसीबी मंगाने का विरोध करने लगे। इससे तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस व राजस्व अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से विवाद चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। कब्रिस्तान के पश्चिमी ओर का विवाद तो समझौता से निपट चुका है, लेकिन पूर्वी ओर के रास्ते का विवाद अभी जस का तस बना हुआ है।
