Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Karhal Election Result 2022 Mainpuri Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
{"_id":"62297ee86395c136ef10e422","slug":"karhal-election-result-2022-mainpuri-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karhal Election Result: करहल सीट से अखिलेश यादव एकतरफा जीते, बघेल को 66782 वोटों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karhal Election Result: करहल सीट से अखिलेश यादव एकतरफा जीते, बघेल को 66782 वोटों से हराया
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी जिले की हॉट सीट करहल से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल दूसरे स्थान पर रहे।
करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एकतरफा जीत दर्ज की है। अखिलेश ने 66782 वोटों से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह को हराया है। यहां पहले राउंड से ही सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो आखिरी तक बरकरार रही।
Trending Videos
करहल सीट की मतगणना 34 राउंड में हुई। इसमें अखिलेश यादव को 147237 वोट मिले, जबकि एसपी सिंह बघेल 80455 मत प्राप्त कर सके। बसपा के कुल्दीप नरायन के खाते में सिर्फ 15643 ही वोट आए। इस तरह से वीवीआईपी सीट करहल से अखिलेश ने बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी की वीवीआईपी सीट करहल पर मुकाबला एकतरफा रहा। किसी भी राउंड में भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव से आगे नहीं निकल सके। इस सीट पर हर राउंड में अखिलेश की साइकिल रफ्तार पकड़े रही।
भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने खूब जोर लगाया, परिणाम एकतरफा आया
करहल विधानसभा सीट पर खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान उतरे। भाजपा ने उनके सामने केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा। दोनों ही दलों ने जीत के लिए खूब जोर लगाया। परिणाम आए तो मुकाबला एकतरफा रहा।
सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने पहले ही राउंड में बढ़त बना ली थी। इसके साथ ही हर राउंड में जीत का फासला बढ़ता गया। अखिलेश यादव को पहले राउंड में 7298 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बघेल को सिर्फ 504 वोट मिले।
लगातार बढ़ती गई साइकिल की रफ्तार
पांचवे राउंड में 25263 वोट हासिल करके अखिलेश की साइकिल ने रफ्तार पकड़ ली। साइकिल का पीछ कर रहे बघेल इस राउंड तक 8955 वोट ही हासिल कर सके थे।15वे राउंड तक अखिलेश यादव को 69323 वोट तो वहीं भाजपा के बघेल को 31880 वोट मिले। 19वेx राउंड में सपा के अखिलेश यादव को 89293 तो वहीं एसपी सिंह बघेल को 38691 वोट मिले।
करहल में कुल 34 राउंड में मतों की गणना हुई, किसी भी राउंड में भाजपा प्रत्याशी बढ़त नहीं बना पाए। अखिलेश की जीत से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह तो दिखा, लेकिन प्रदेश में हुई पार्टी की करारी हार ने उन्हें मायूस कर दिया।
करहल विधानसभा 2022
सपा के अखिलेश यादव- 147237
भाजपा के एसपी सिंह बघेल- 80455
बसपा के कुलदीप नरायन - 15643
अखिलेश जीते- 66782
करहल में विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम
सोबरन सिंह यादव, सपा-104221
रमा शाक्य, भाजपा-65816
दवलीर सिंह पाल, बसपा-29676
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।