सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kishni Election Result 2022 Mainpuri Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi    

Mainpuri Election Result: सपा में जिसका विरोध हुआ, उस प्रत्याशी ने दिलाई लगातार 7वीं जीत  

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनपुरी की किशनी विधानसभा सीट से टिकट फाइनल होने के बाद जिस प्रत्याशी का सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, उसी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का भरोसा जीतते हुए 7वीं बार जीत दिलाई है।

Kishni Election Result 2022 Mainpuri Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi    
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

किशनी को सपा का गढ़ माना जाता है। वर्ष 1993 से यहां समाजवादियों का कब्जा है। वर्ष 2022 के चुनाव में भी सपा ने अपना गढ़ बचाने में सफलता हासिल की। बृजेश कठेरिया पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फिर से भरोसा जताया था। हालांकि किशनी के कई नेताओं ने इस पर नाराजगी प्रकट की थी। विरोध करने के लिए लखनऊ तक गए थे। 

Trending Videos


किशनी विधानसभा क्षेत्र में 1993 और 1996 में यहां सपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल वाल्मीकि ने जीत हासिल की थी। वहीं 2002 और 2007 में सपा की संध्या कठेरिया जीत हासिल कर विधायक बनीं। इसके बाद से यहां बृजेश कठेरिया लगातार तीन चुनाव जीते हैं। बृजेश कठेरिया ने वर्ष 2012 में बसपा की संध्या कठेरिया को 35050 वोटों के अंतर से पराजित किया था। जबकि वर्ष 2017 में बृजेश कठेरिया ने भाजपा के सुनील कुमार को 16529 मतों से पराजित कर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने किया था विरोध 

बृजेश कठेरिया को लेकर सपा के ही कुछ नेताओं ने विरोध किया था। टिकट फाइनल होने के बाद किशनी क्षेत्र के पांच बड़े नेता लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मिले थे और बृजेश कठेरिया की टिकट बदलने की मांग की थी। अखिलेश ने उन्हें पुन: सर्वे कराने की बात कहकर वापस कर दिया था। बृजेश ने अखिलेश यादव की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सपा को लगातार सातवीं बार कब्जा कराया है। 

1989 से किशनी ने निभाया मुलायम का साथ 

किशनी वर्ष 1989 से मुलायम समर्थकों का गढ़ बना हुआ है। वर्ष 1989 में मुलायम सिंह ने जनतादल पार्टी से रामेश्वर दयाल वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया था। रामेश्वर दयाल वाल्मीकि ने यहां से जीत हासिल की थी। वर्ष 1991 में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी जनता पार्टी से रामेश्वरदयाल वाल्मीकि को टिकट दिया। रामेश्वरदयाल वाल्मीकि ने जीत हासिल की। किशनी विधानसभा क्षेत्र के लोग वर्ष 1989 से लगातार मुलायम सिंह के समर्थन वाले प्रत्याशी को जीत दिला रहे हैं। 

किशनी विधानसभा चुनाव 

वर्ष              विधायक  
1993       रमेश्वरदयाल वाल्मीकि सपा
1996       रामेश्वरदयाल वाल्मीकि सपा
2002       संध्या कठेरिया सपा
2007      संध्या कठेरिया सपा
2012      बृजेश कठेरिया सपा
2017      बृजेश कठेरिया सपा
2022      बृजेश कठेरिया सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed