{"_id":"690459634b895421400e0638","slug":"laptop-vanished-mid-air-passenger-s-bag-stolen-inside-indigo-flight-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उड़ते प्लेन से लैपटॉप हुआ गायब...महिला यात्री के छूटे पसीने, बेंगलुरु से आगरा की उड़ान के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
    UP: उड़ते प्लेन से लैपटॉप हुआ गायब...महिला यात्री के छूटे पसीने, बेंगलुरु से आगरा की उड़ान के दौरान हुई घटना
 
            	    अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा             
                              Published by: धीरेन्द्र सिंह       
                        
       Updated Fri, 31 Oct 2025 12:08 PM IST
        
       
            सार 
            
            
        
                                    
                इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने वाली युवती का लैपटॉप चोरी हो गया। महिला युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
    विज्ञापन
    
        
    
     
      
             
                            
                        इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)
                                    - फोटो : ANI 
                    
    
        
    
विज्ञापन
 
विस्तार
                                                 
                आगरा के थाना शाहगंज में इंडिगो की फ्लाइट से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उन्होंने बैग को केबिन में रखा था। फ्लाइट के पहुंचने पर बैग नहीं मिला। उसमें कंपनी का कीमती लैपटॉप भी रखा हुआ था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
                                
                
                
                 
                    
                                                                                                        
                                                
                        
                        
 
                        
                                                                                      
                   
    
                                                                        
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                                                
                                                                
                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
बेलनगंज की रहनेवाली आकांक्षा गोयल ने बताया कि 28 अक्तूबर को वो इंडिगो की उड़ान संख्या 6E941 से बेंगलुरु से आगरा जा रही थीं। उनका पीएनआर नंबर EYD6NK और सीट संख्या 37E थी। उन्होंने उड़ान भरने से पहले अपना काले रंग का बैग अपनी सीट के ऊपर वाले केबिन में रख दिया था।    
             
                                                    
                                 
                                
                               
                                                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
आगरा पहुंचने और विमान से उतरते समय पता चला कि उनका पूरा बैग ही केबिन से चोरी हो गया है। एयरलाइन कर्मचारियों को तुरंत सूचित करने और जांच करने के बावजूद बैग का पता नहीं चल सका। चोरी हुए बैग में उनका कंपनी की ओर से जारी लैपटॉप था, जिसमें महत्वपूर्ण आधिकारिक डेटा होता है।
                                
                
                
                                
                
                                                                                     
            
                            
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
जब उन्होंने इंडिगो के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आगमन के समय ली गई वीडियो रिकॉर्डिंग, जिसमें सभी यात्री दिखाई दे रहे हैं, पुलिस अधिकारियों के मांगने पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी यात्रियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन कार्रवाई की जाएगी।
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                                                
                                
                                
                
                                                                
                               
                                                        
         
बेलनगंज की रहनेवाली आकांक्षा गोयल ने बताया कि 28 अक्तूबर को वो इंडिगो की उड़ान संख्या 6E941 से बेंगलुरु से आगरा जा रही थीं। उनका पीएनआर नंबर EYD6NK और सीट संख्या 37E थी। उन्होंने उड़ान भरने से पहले अपना काले रंग का बैग अपनी सीट के ऊपर वाले केबिन में रख दिया था।
विज्ञापन
    
 
                     
                विज्ञापन
                
                    
                
            
            आगरा पहुंचने और विमान से उतरते समय पता चला कि उनका पूरा बैग ही केबिन से चोरी हो गया है। एयरलाइन कर्मचारियों को तुरंत सूचित करने और जांच करने के बावजूद बैग का पता नहीं चल सका। चोरी हुए बैग में उनका कंपनी की ओर से जारी लैपटॉप था, जिसमें महत्वपूर्ण आधिकारिक डेटा होता है।
जब उन्होंने इंडिगो के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आगमन के समय ली गई वीडियो रिकॉर्डिंग, जिसमें सभी यात्री दिखाई दे रहे हैं, पुलिस अधिकारियों के मांगने पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी यात्रियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन कार्रवाई की जाएगी।