{"_id":"69b986115659674caf09eba6","slug":"lathi-charge-took-place-while-removing-tractor-6-people-including-two-women-injured-agra-news-c-421-1-sagr1004-3747-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर निकालने पर चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर निकालने पर चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित 6 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। तहसील क्षेत्र के गांव दोदापुरा में मंगलवार सुबह खेत से ट्रैक्टर निकालने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। राजवीर और राजेश पक्ष के बीच हुई जमकर मारपीट में दो महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
दोदापुरा के राजवीर ने पुलिस को बताया कि सुखलाल पक्ष ने खेत में ट्रैक्टर निकालने का आरोप लगाया था। मना करने के बाद भी विवाद के बाद लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह और बेटा दीपू घायल हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष के राजेश ने बताया कि खेत में ट्रैक्टर निकाले जाने का विरोध करने पर राजवीर पक्ष ने मारपीट की है। मारपीट में वह खुद, पत्नी गुड्डी देवी, बेटा अजीत, बेटी पूजा घायल हुई है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया दोनों पक्ष हमले के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंसेट
धूल उड़ने के विवाद में ननद-भाभी को पीटा-- -फोटो
फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव नागर में झाड़ू लगाने के दौरान उड़ी धूल को लेकर दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर निवासी राजेश कुमार पुत्र महेश चंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उसकी बहन खुशबू घर के दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान मोहल्ले की एक किशोरी झाड़ू लगा रही थी। उड़ रही मिट्टी पर खुशबू ने विरोध किया। किशोरी की मां पिता समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से खुशबू से मारपीट कर दी। खुशबू की भाभी बेबी पत्नी मनीराम बचााने पहुंचीं, तो उन्हें भी लाठी डंडों से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ननद-भाभी का मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
दोदापुरा के राजवीर ने पुलिस को बताया कि सुखलाल पक्ष ने खेत में ट्रैक्टर निकालने का आरोप लगाया था। मना करने के बाद भी विवाद के बाद लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह और बेटा दीपू घायल हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष के राजेश ने बताया कि खेत में ट्रैक्टर निकाले जाने का विरोध करने पर राजवीर पक्ष ने मारपीट की है। मारपीट में वह खुद, पत्नी गुड्डी देवी, बेटा अजीत, बेटी पूजा घायल हुई है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया दोनों पक्ष हमले के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसेट
धूल उड़ने के विवाद में ननद-भाभी को पीटा