सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election 2024 Priyanka Gandhi's road show in Fatehpur Lok Sabha constituency on 3 May

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी का इस लोकसभा क्षेत्र में तीन मई को रोड शो, लेकिन बदला गया रूट

अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी डिमांड के बाद प्रियंका गांधी आगरा के फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र में आने के लिए मान ही गईं। वे तीन मई को आगरा आ रही हैं। यहां बाह तिराहा फतेहाबाद से उनका रोड शो शुरू होगा। 
 

Lok Sabha Election 2024 Priyanka Gandhi's road show in Fatehpur Lok Sabha constituency on 3 May
प्रियंका गांधी का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 3 मई को रोड शो है। रोड शो का मार्ग बदल गया है। कांग्रेस पार्टी ने नए मार्ग का प्लान जारी किया है। बुधवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मार्ग का जायजा भी लिया।
Trending Videos


कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा बाह तिराहा फतेहाबाद से गांधी चौराहा होकर आंबेडकर चौक पहुंचेंगी। यहां से बस स्टैंड पर पहुंचकर रोड शो संपन्न हो जाएगा। इसके बाद कार से वो अवंतीबाई चौक बाईपास होते हुए हेलिपैड स्थल पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए जन समर्थन मांगेंगी। रोड शो के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने बताया कि प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए पुनीत पाठक को मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने आएंगे।

रूट का किया निरीक्षण
प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए डीसीपी प्रोटोकॉल सैयद अली अब्बास ने फतेहाबाद का निरीक्षण किया। यहां ब्लॉक कार्यालय के पास बन रहे हेलिपैड के लिए स्थान देखा और रूट का निरीक्षण भी किया। डीसीपी का कहना है कि जेड प्लस सुरक्षा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सड़क के दोनों किनारे पुलिस रहेगी। वाहन पार्किंग के लिए हरी गार्डन, नवीन गल्ला मंडी और खेत पर व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed