{"_id":"6a819438730349d406024d37","slug":"activa-rider-hits-kanwariyas-in-agra-one-injured-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक्टिवा सवार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक घायल; हाईवे पर शिवभक्तों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक्टिवा सवार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक घायल; हाईवे पर शिवभक्तों का हंगामा
Sun, 16 Aug 2026 04:31 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:31 PM IST
सार
कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी झांसी निवासी एक परिवार के लोग सोरों से कांवड़ लेकर घर लौट रहे थे। एत्मादपुर के नगला रामबक्स के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे एक्टिवा सवार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़ लेकर चल रहे अन्नू सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायल अन्नू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और साथी कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
गांव गढ़ी झांसी निवासी श्रीनिवास अपने बेटे कृष्णा, बेटियों कविता, पूनम और पूजा के साथ कांवड़ लेने गए थे। वहीं परिवार के कन्हैया, प्रवीन और अन्नू गांव से एत्मादपुर के आधे रास्ते तक कांवड़ लेकर पहुंचे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल कांवड़िये अन्नू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दूसरी कांवड़ की व्यवस्था की जा रही है।