फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election Result mathura seat bjp candidate hema malini

Lok Sabha Election Result: हेमा मालिनी बोलीं- ये हैं विकास के नतीजे, जनता को धन्यवाद

Thu, 23 May 2019 09:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 May 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result mathura seat bjp candidate hema malini
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी - फोटो : ANI
मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रालोद के कुंवर नरेंद सिंह से 2.84 लाख वोटों से हराया है। अपनी जीत पर हेमा मालिनी ने कहा कि मतदाता ने विकास पर वोट किया। उसकी के परिणाम आए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को 664291 वोट मिले, जबकि गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह 376399 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कांग्रेस के महेश पाठक महज 27925 वोट ही पा सके। हेमा मालिनी की जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल है।  
विज्ञापन


बता दें कि पिछले चुनाव में मथुरा सीट से हेमामालिनी को 5,74633 वोट मिले थे, जबकि रालोद से जयंत चौधरी 2,43890 मत प्राप्त कर सके। हेमा ने करीब तीन लाख वोटों से जयंत को कराया था। इससे पहले 2009 के चुनाव में रालोद के जयंत चौधरी ने यहां से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के अब तक आए नतीजों से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी बेहद खुश नजर आ रही हैं। मतगणना केंद्र पहुंचीं हेमा मालिनी ने सबसे पहले मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो चुनाव परिणाम आए हैं, उनसे वो बेहद खुश हैं।  

हेमा मालिनी ने कहा कि देशभर में मोदी लहर है। इसके नतीजे सबके सामने हैं। मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर वोट दिया। उन्होंने कहा कि मैंने भी यहां काफी विकास कराया है। जनता से जो उम्मीद थी, उससे भी ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदाता हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed