{"_id":"663071496bbd2441d50d2f00","slug":"loksabha-chunav-2024-bjp-candidate-is-spending-money-like-water-sp-candidate-spent-less-than-expected-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Chunav 2024: भाजपा प्रत्याशी पानी की तरह बहा रहे पैसा, सपा प्रत्याशी उम्मीद से भी कम कर रहे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Chunav 2024: भाजपा प्रत्याशी पानी की तरह बहा रहे पैसा, सपा प्रत्याशी उम्मीद से भी कम कर रहे खर्च
Tue, 30 Apr 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:49 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा है। चुनाव प्रचार में जो खर्च किया जा रहा है, उस पर चुनाव आयोग की नजर है। खर्च रजिस्टर के अनुसार आगरा में भाजपा प्रत्याशी चुनाव में खूब खर्च कर रहे हैं। वहीं उनके
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और सपा के सुरेश चंद कर्दम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का मीटर दौड़ रहा है। नामांकन से अब तक चुनाव में आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने सबसे ज्यादा और सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम ने सबसे कम खर्च किया है। एसपी सिंह ने 24.83 लाख रुपये, जबकि सुरेश चंद ने 3.77 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सोमवार को सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्च रजिस्टर जांचे गए। व्यय प्रेक्षक के सामने खर्च के बिल वाउचर रखे गए। चुनाव खर्च के मामले में फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर दूसरे नंबर पर हैं। चाहर ने 20 लाख रुपये खर्च किए हैं। सपा-कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने 7.80 लाख रुपये, बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा ने 3.93 लाख रुपये और निर्दलीय डॉ. रामेश्वर सिंह ने 4.45 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही ने 5.36 लाख रुपये खर्च किए हैं। इनके अलावा अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने भी खर्च का ब्योरा व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। निर्वाचन व्यय की नोडल अधिकारी रीता सचान ने बताया कि फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से प्रत्याशी होतम सिंह निषाद ने बिल वाउचर जमा नहीं कराए हैं।
आगरा सुरक्षित सीट से भारतीय किसान मजदूर पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने खर्च रजिस्टर नहीं दिखाया। उन्होंने बताया कि दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं। 4 मई को तीसरी बार चुनाव खर्च का सत्यापन होगा। खर्च का ब्योरा नहीं बताने वाले प्रत्याशियों की अनुमतियां निरस्त हो सकती हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।