{"_id":"69b3a04c67e140e50801aed5","slug":"lpg-consumers-wait-for-hours-despite-dac-code-as-gas-godowns-remain-closed-in-agra-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Shortage Crisis: डीएसी नंबर मिला, फिर भी नहीं मिला गैस सिलिंडर; गोदाम पर भी लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Shortage Crisis: डीएसी नंबर मिला, फिर भी नहीं मिला गैस सिलिंडर; गोदाम पर भी लटका ताला
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में एलपीजी की किल्लत के बीच डीएसी नंबर मिलने के बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गोदाम समय पर न खुलने से उपभोक्ता घंटों इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
गोदाम पर भी लटका ताला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से एलपीजी की किल्लत शहर में दिखाई दे रही है। लोगों को सिलिंडर बुक कराने में ही मशक्कत करती पड़ रही है। इसके बाद तीन से चार दिन में डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नंबर मिल रहा है। गैस एजेंसियों के गोदामों के समय से ताले नहीं खुल रहे हैं। लोग सिलिंडर लिए इंतजार में घंटों खड़े होकर वापस लौट रहे हैं।
न्यू आगरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आगरा गैस कंपनी के इंडेन गैस एलपीजी गोदाम पर सुबह से सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दर्जनों की संख्या में लोग बुकिंग के बाद पास बुक लेकर स्टाफ का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे तक एजेंसी का कोई कर्मचारी गोदाम पर नहीं पहुंचा। वह गोदाम पर लिखे नंबर और सदर स्थित एजेंसी के कार्यालय में संपर्क करने में लगे थे। उन्हें गैस मिलने और स्टाफ के जल्द गोदाम पर पहुंचने का आश्वासन मिलता। कुछ लोग इंतजार कर वापस लौट गए।
नगला पदी निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि घर में तीन दिन से गैस नहीं है। भाई के सिलिंडर से खाना पक रहा है। 8 मार्च को सिलिंडर बुक हुआ। कहा गया डीएसी नंबर मिलने के तुरंत बाद सिलिंडर दे दिया जाएगा। अब 11 मार्च की रात डीएसी नंबर मिला है लेकिन गोदाम पर इंतजार करते सुबह से 12 बज गए। गोदाम बंद है। एजेंसी वाले फोन पर कह देते हैं स्टाफ आ रहा है।
दयालबाग निवासी चंद्रेश का कहना है कि 5 दिन से सिलिंडर के लिए गोदाम और एजेंसी के लिए चक्कर लगा रहे हैं। 6 मार्च को बुक किया था। उसके बाद 11 मार्च को डीएसी नंबर का संदेश आया है। सुबह गोदाम पर आए तो वह खुला नहीं मिला।
Trending Videos