सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri election result polarization of the Lodhi vote in Bhogaon gave victory to the BJP

UP Election Result: मैनपुरी की दो विधानसभा सीटों पर ऐसे जीती भाजपा, सपा के कोर वोटबैंक में लगाई सेंध

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा ने दो दशक बाद मैनपुरी सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं भोगांव सीट पर कब्जा बरकरार रखा। मैनपुरी में जहां भाजपा ने सपा के कोर वोटबैंक में सेंध लगाई, वहीं भोगांव में ध्रुवीकरण का फायदा मिला। 

mainpuri election result polarization of the Lodhi vote in Bhogaon gave victory to the BJP
भाजपा
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी जिले में दो विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर सपा को मात दी है। इसमें भोगांव विधानसभा में लोधी वोट के ध्रुवीकरण के चलते भाजपा जीतने में कामयाब हुई। लोधी वोट का ध्रुवीकरण इसलिए भी अहम है क्योंकि भोगांव विधानसभा में लोधी प्रत्याशी भी मैदान में था। वहीं मैनपुरी में भाजपा ने सपा के कोर वोटबैंक में सेंध लगाकर जीत का परचम फहराया। 

Trending Videos


सियासत में भोगांव विधानसभा सीट की अपनी अलग ही जगह है। बीते दो चुनावों में यहां से जीतने वाले विधायकों का मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से ये और भी अहम हो जाती है। लगातार दूसरी बार इस चुनाव में भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की। पिछली सरकार में वह योगी मंत्रिमंडल में बतौर आबकारी मंत्री शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव सीट पर हुआ कड़ा मुकाबला 

इस बार भोगांव के रण में मुकाबड़ा कड़ा था। भाजपा का कोर वोटर कहे जाने वाले लोधी वोटर में बिखराव करने के लिए यहां कांग्रेस ने भी ममता राजपूत को मैदान में उतारा था। विधानसभा सीट के जातीय गणित की अगर बात करें तो यहां सर्वाधिक संख्या में लोधी वोटर ही है, जिसकी संख्या 70 हजार के करीब है। ऐसे में ये वोटर ही हमेशा भाजपा के लिए निर्णायक रहा है। 

परिणाम आए तो पता चला कि लोधी वोटरों के बिखराव के लिए चली गई चाल कामयाब नहीं हो सकी। कांग्रेस से प्रत्याशी ममता राजपूत को महज 2121 वोट ही मिले सके। इससे साफ हो गया कि लोधी वोट भाजपा की ओर ही केंद्रित रहा। इसी के चलते रामनरेश अग्रिहोत्री को 97208 वोट के साथ जीत मिली। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य को 92441 वोट मिले। 

मैनपुरी में भाजपा ने यादव वोट बैंक में लगाई सेंध 

मैनपुरी सदर सीट पर भाजपा ने जयवीर सिंह के साथ एक दशक के बाद वापसी की। इस जीत के लिए कहीं न कहीं यादव वोट बैंक में लगाई गई सेंध की भूमिका अहम है। दरअसल मैनपुरी विधानसभा यादव बहुल है। इसके चलते ही दो बार लगातार सपा को इस सीट पर जीत मिली। 

सपा का कोर वोटर कहे जाने वाले यादव वोटर में इस बार कुरावली क्षेत्र के साथ ही बन्न दल क्षेत्र में भी भाजपा ने अपनी धाक जमाई। पिछले चुनाव में सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव ने लगभग नौ हजार वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं इस बार उन्हें साढ़े छह हजार के करीब वोटों से भाजपा के जयवीर सिंह ने हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed