अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए किशोरी ने उठाया यह कदम, परिवार वाले हो गए परेशान
- पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद किया
- भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुमदगी की रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किशनी क्षेत्र से एक किशोरी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए घर से भाग गई। पुलिस ने उसको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। शनिवार को किशोरी को थाने लाया गया।
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मुंबई जाकर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलना चाहती थी । इसी वजह से वह घर से भाग गई थी । किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान और चिंतिन हो गए थे। उसके सही सलामत मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कुछ दिन पूर्व घर से गेहूं पिसाकर लाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा। तब भाई की ओर से थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
मुंबई जाकर अनुष्का से मिलना चाहती थी किशोरी
मैनपुरी पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान किशोरी की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने किशोरी को दिल्ली में एक रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस उसे किशनी थाने लेकर पहुंची।
पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई जाना चाहती थी। उसने टीवी पर एक कार्यक्रम देखा था। इसके बाद से वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से बेहद प्रभावित है। वह मुंबई जाकर अनुष्का शर्मा से मिलना चाहती थी। मुंबई जाने के लिए उसने घर से पांच हजार रुपये भी चुराए थे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।