फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman’s House Burglarized in Navalpur Thieves Also Break School Locks

Agra: कंपोजिट विद्यालय के तोड़े ताले, पुलिसकर्मी के बंद मकान में भी लगा दी सेंध; लोखों के जेवरात चोरी

Wed, 19 Aug 2026 06:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

चोरों ने यूपी पुलिस के जवान के बंद मकान का टट्टर काटकर सोने-चांदी के जेवरात और सात हजार रुपये चोरी कर लिए। इसी रात कंपोजिट विद्यालय के ताले भी तोड़े गए, लेकिन चोर वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Policeman’s House Burglarized in Navalpur Thieves Also Break School Locks
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर थाना क्षेत्र के गांव नवलपुर में मंगलवार रात चोरों ने यूपी पुलिस के जवान के बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का टट्टर काटकर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी चुरा ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस जवान चंद्रकांत की पत्नी राधा के अनुसार चोर घर से सोने की एक चेन, चांदी की एक चेन, दो अंगूठी, करदनी, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुआ और सात हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हुए। इसी रात, चोरों ने गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। चोरों ने विद्यालय के ताले तोड़ दिए, लेकिन वे अंदर से कोई भी सामान चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ चोरों की तलाश में जुटी हुई है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed