सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Climbs Mobile Tower Demanding Wife's Return, Refuses to Come Down for 3 Hours

शराब की बुरी लत: पत्नी घर छोड़कर चली गई मायके, वापस बुलाने के लिए पति ने उठाया ऐसा कदम; पुलिस भी रह गई सन्न

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनपुरी के नगला कंचन गांव में एक युवक पत्नी को मायके से बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाकर उसे सकुशल नीचे उतार लिया।

Man Climbs Mobile Tower Demanding Wife's Return, Refuses to Come Down for 3 Hours
पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक पत्नी को मायके से बुलाने की जिद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे समझाने के बाद युवक नीचे उतरा जा सका। 


नगला कंचन निवासी टीटू सिंह बृहस्पतिवार सुबह पत्नी को मायके से बुलाने की जिद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने के थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। टावर पर चढ़े युवक का कहना था जब तक पत्नी नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटू के पिता ने बताया कि टीटू शराब पीने का आदि है। जिस वजह से पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई। करीब दो माह पहले पत्नी दोनों के बीच पंचायत में अलगाव हो गया है। उन्होंने बताया कि टीटू शराब छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। उधर करीब तीन घंटा समझाने के बाद टीटू टावर से नीचे उतरा। जिसके बाद पुलिस उसे साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed