{"_id":"6b080ce264e2bed8e40d01b8","slug":"man-dies-after-fight-with-neighbour-during-dispute-with-wife-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती के झगड़े में कूदा पड़ोसी, पति की दर्दनाक माैत: सड़क पर तड़पता रहा युवक, पत्नी ने फेर लिया मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती के झगड़े में कूदा पड़ोसी, पति की दर्दनाक माैत: सड़क पर तड़पता रहा युवक, पत्नी ने फेर लिया मुंह
Thu, 26 Nov 2026 04:12 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:12 PM IST
सार
घायल हरिओम एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। पत्नी भी देखकर अंदर चली गई। लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उन्हें एसएन मेडिकल काॅलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े ने पड़ोसी कूद गया। मारपीट कर पड़ोसी को धक्का दे दिया। सीढ़ियों से गिरने पर सिर पर गंभीर चोट आई।आरोपी धमकी देकर भाग गया। पत्नी भी अंदर चली गई। पति की सड़क पर ही तड़प - तड़प कर जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मूल रूप से आवास विकास कालोनी के सेक्टर आठ निवासी हरिओम (32 वर्ष) ट्रैवल्स का काम करते थे। शादी के बाद से गढ़ी भदौरिया क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। बुधवार सुबह उनका पत्नी किरन से झगड़ा हुआ था। भाई राहुल ने बताया कि पति- पत्नी के बीच विवाद के दौरान पड़ोस में रहने वाला रामवीर बीच बचाव कराने आया।
बहस के बाद रामवीर और हरिओम में मारपीट हो गई। रामवीर ने हरिओम को धक्का दिया तो वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। उसके सिर में चोट आई। रामवीर उसे तड़पता छोड़ धमकी देता हुआ भाग गया। पत्नी किरन भी गुस्से में अंदर चली गई। करीब एक घंटे तक हरिओम वहीं सड़क पर पड़े रहे। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस आई और उन्हें एसएन मेडिकल भेजा। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जगदीशपुरा अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।