{"_id":"6a1d05cef0c703737800db63","slug":"man-posing-as-pcs-officer-cheats-girl-of-10-lakh-in-agra-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी की बेटी से धोखा: जिसे पीसीएस अधिकारी समझकर थमाए 10 लाख रुपये, वो निकला फर्जी; हकीकत ने उड़ाए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व फौजी की बेटी से धोखा: जिसे पीसीएस अधिकारी समझकर थमाए 10 लाख रुपये, वो निकला फर्जी; हकीकत ने उड़ाए होश
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में एक युवक ने खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर पूर्व फौजी की बेटी से करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। बाद में जांच में सभी नियुक्ति पत्र फर्जी पाए गए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
युवती सांकेतिक
- फोटो : ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के युवक ने खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर पूर्व फौजी की बेटी को बातों के जाल में फंसाकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। तीन बार नियुक्तिपत्र घर भेजे। बाद में कॉल करके नियुक्ति रद्द होने का बहाना बनाकर धोखा देता रहा। कुछ दिन पहले पीड़िता ने नियुक्तिपत्रों की जांच करवाई तो वह फर्जी निकले। इस पर फर्जी पीसीएस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ट्रांस यमुना इलाके के विजय कुमार ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी के पास जमा-पूंजी के आठ लाख रुपये थे। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात बरेली के खड़ऊआ निवासी सचिन से हुई। उसने खुद को पीसीएस अधिकारी बताया। उसने युवती से नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। कई लोगों के नियुक्तिपत्र भी दिखाए। पूर्व फौजी ने बताया कि आरोपी सचिन अक्सर बेटी से मिलने आया करता था। उसके उसके कहने पर बेटी ने कई खातों में 8.10 लाख रुपये जमा कर दिए।
इसके बाद सिंचाई विभाग में अधिकारी के पद पर नियुक्ति की बात कही। डाक से नियुक्तिपत्र भेजा। इसमें दस्तावेज सत्यापन करने की भी बात लिखी थी। 30 अगस्त 2025 को विभाग में नियुक्ति की तारीख बताई। लखनऊ में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाने के बाद कॉल किया कि भर्ती रद्द हो गई है। इसके बाद दो बार और नियुक्तिपत्र भेजे। बाद में भर्ती रोके जाने की बात कहकर टाल दिया। शक होने पर पीड़िता ने नियुक्तिपत्रों की जांच करवाई तो वह फर्जी निकले। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि पूर्व फाैजी ने शिकायत दर्ज कराई है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कई लड़कियों से कर चुका है ठगी
पूर्व फौजी ने बताया कि जलालाबाद के एक व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि सचिन पहले भी कई लड़कियों को जाल में फंसा चुका है। किसी को शादी के नाम पर तो किसी से नाैकरी के नाम पर रुपये ले चुका है। वह पीसीएस अधिकारी भी नहीं है। इसी तरह उसने जलालाबाद की एक युवती से ठगी की थी। उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Trending Videos