सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP BEd Entrance Exam 2026: Candidates Found the Paper Easy

UP BEd Exam 2026: आसान रहा पेपर, संधि-समास ने थोड़ा उलझाया; अभ्यर्थियों ने जानें क्या कहा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के 27 केंद्रों पर आयोजित यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान और पाठ्यक्रम आधारित बताया। परीक्षार्थियों का कहना है कि सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और विषय योग्यता के प्रश्न संतुलित रहे, जिससे अच्छे अंक और चयन की उम्मीद बढ़ गई है।

UP BEd Entrance Exam 2026: Candidates Found the Paper Easy
बीएड प्रवेश परीक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 27 केंद्रों पर आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस पर पेपर काफी सरल आया था, इससे चयन की उम्मीद बढ़ गई है।

प्रो. शरद उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले से 12,629 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें प्रथम पाली में 10,845 ने परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली में 10,828 ने परीक्षा दी। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पाली में सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सामान्य ज्ञान में समसामयिक घटनाओं, इतिहास और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न रहे। इतिहास और भूगोल के प्रश्न भी सरल थे। भाषा खंड हिंदी में व्याकरण, गद्यांश, संधि-विच्छेद और समास से संबंधित प्रश्न पूछे गए। संधि-विच्छेद और समास के कुछ प्रश्न कठिन थे। वहीं अंग्रेजी सरल रही।
विज्ञापन
Trending Videos


दूसरी पाली में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता की परीक्षा हुई। सामान्य अभिरुचि खंड में तर्कशक्ति, विश्लेषण क्षमता, शिक्षण अभिरुचि, मानसिक योग्यता और निर्णय क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे गए। वहीं, विषय योग्यता खंड में परीक्षार्थियों के चुने गए कला, विज्ञान, वाणिज्य और कृषि वर्ग से संबंधित प्रश्न रहे। दूसरी पाली को भी सरल बताया गया।

कई महिलाएं छोटे बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंचीं। परीक्षा के दौरान उनके पति और अन्य परिजन केंद्र के बाहर बच्चों की देखभाल करते नजर आए। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की बारिश से विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।


यह बोले परीक्षार्थी
पूजा ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षा से आसान रहा, अधिकांश सवाल सीधे और पाठ्यक्रम आधारित थे।

मधुरिमा ने कहा कि दोनों पालियों में ज्यादा कठिन प्रश्न नहीं आए। रीजनिंग भी काफी सरल थी।

कंग्रेस ने बताया कि सामान्य ज्ञान, हिंदी और विषय योग्यता के प्रश्न संतुलित रहे, पेपर का स्तर सामान्य था। 

विनप का कहना है कि कुछ प्रश्नों में सोचने की जरूरत पड़ी लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान रहा। अच्छे अंक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed