फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mason Dies After Falling From Second Floor of Under-Construction House in Agra

Agra: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत से परिजनों में आक्रोश; जमकर किया हंगामा

Mon, 13 Jul 2026 08:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Jul 2026 08:50 AM IST
सार

आगरा के राजपुर चुंगी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरने पर 70 वर्षीय राजमिस्त्री सुरेश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने समझौता कराकर यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन
Mason Dies After Falling From Second Floor of Under-Construction House in Agra
राजमिस्त्री का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सदर के राजपुर चुंगी क्षेत्र के उखर्रा रोड पर रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे परिजन ने सड़क पर शव रख हंगामा शुरू कर दिया। जाम लगाकर वाहन रोक दिए। पुलिस ने समझाकर शांत कराया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न
विज्ञापन



राजपुर चुंगी के प्रेम नगर निवासी सुरेश (70) राजमिस्त्री थे। वह तीन माह से उखर्रा रोड पर पवन शर्मा के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे दूसरी मंजिल पर काम करने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरे। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके कारण जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ब्रिटेन की महिला दोस्त ने रोते हुए मांगी मदद, एयरपोर्ट पर फंसने की कहानी; युवक संग हो गया बड़ा कांड


सूचना पर सुरेश के परिजन पहुंच गए। उन्होंने मकान स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। परिजन को समझाया। बातचीत के बाद मकान मालिक मुआवजा देने को तैयार हो गया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें -  रेलवे अफसर से RPF की बदसलूकी, VIDEO: डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को गिराकर मारा, घसीटकर ले गए थाने; जानें पूरा विवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed