फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister harsimrat kaur slams congress in mathura

घोषणाओं के नाम पर 70 वर्षों तक कांग्रेस ने देश का ठगा: हरसिमरत कौर

Sun, 10 Feb 2019 12:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
minister harsimrat kaur slams congress in mathura
मेगा फूड मार्ग के भूमि पूजन में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और सांसद हेमा मालिनी
मथुरा में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 70 साल के दौरान कांग्रेस हकीकत में ही किसानों के लिए काम करती तो आज देश के किसान की यह हालत नहीं होती। घोषणाओं के नाम पर सिर्फ ठगने का काम कांग्रेस ने किया। 
विज्ञापन

      
छाता-बरसाना मार्ग स्थित नंदवन मेगा फूड पार्क के भूमि पूजन समारोह में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में किसानों की हालात को सुधारने के प्रयास किए हैं। इसका नतीजा है कि अब मजबूत आधार तैयार हो चुका है। 
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद हेमामालिनी ने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है। मोदी सरकार किसान को सबल बनाने में जुटी है। क्षेत्रीय विधायक और दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि किसानों की प्रशिक्षित कर उन्हें सम्पन्न बनाने के लिए सरकार ने काफी कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सांसद हेमा मालिनी श्रीधाम राधाकुंड पहुंचीं। यहां उन्होंने दीप जलाकर गौरांग लीला का शुभारंभ किया। राधारानी परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन राधारमण मंदिर में आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम में कलाकारों ने गौरांग लीला का मंचन किया। 


इस मौके पर हेमा मालिनी ने कहा कि आज हमारे भारत की पहचान विश्व में हमारी कला संस्कृति से है। बाल कलाकारों द्वारा शांति का संदेश देने के उद्देश्य सफेद वस्त्र, सिर पर सफेद पगड़ी, हाथों में ढोल मृदंग लेकर गौरांग लीला का नृत्य शैली में मंचन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed