सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Girl Calls Family After Two Years, Says She Is Stuck Near Taj Mahal Family Rushes to Agra

UP: दो साल से गायब बेटी ने अनजान नंबर से की कॉल, ताजमहल के पास बताई लोकेशन; तलाश में बंगाल से आई मां

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल से दो साल पहले लापता हुई नाबालिग ने अचानक एक अनजान नंबर से फोन कर खुद को ताजमहल के पास फंसा होने की बात कही। सूचना मिलते ही परिवार आगरा पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस को नंबर की जांच कर बच्ची की तलाश के निर्देश दिए गए हैं।

Missing Girl Calls Family After Two Years, Says She Is Stuck Near Taj Mahal Family Rushes to Agra
पश्चिम बंगाल से आई मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दो वर्ष से लापता नाबालिग का अचानक परिवार के पास अंजान नंबर से कॉल आ गया। बेटी ने ताजमहल के पास होने की जानकारी दी। इस पर परिवार बंगाल से आगरा आ गया। थाना ताजगंज पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसीपी के निर्देश पर पुलिस बेटी की तलाश कर रही है।


ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: दुकान में घुसकर मारी गोली, घायल अवस्था में भी बदमाशों से भिड़ा युवक, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर, बारहसाथ निवासी झरना बीबी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी 15 वर्षीय बेटी स्कूल से लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी दर्ज है। 17 जनवरी को उनके भाई करीम के पास अनजान नंबर से कॉल आया। दूसरी ओर से बेटी ने बात की और बताया कि ताजमहल के पास एक स्थान पर फंसी हुई है। उसने बचाने की अपील की। वह परिवार के साथ आगरा आ गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सोने की चेन पहनने का है शौक, तो रहें सावधान! आगरा में ठेकेदार संग हुई ऐसी घटना; सोचने पर हो जाएंगे मजबूर


यहां उस नंबर पर कॉल किया लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। थाना ताजगंज पुलिस ने कोई मदद नहीं की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदीप राठौर ने बताया कि महिला पुरानी मंडी चौराहे पर भटक रही थीं। एसीपी ताज सुरक्षा योगेंद्र नागर को मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। थाना पुलिस को संबंधित नंबर की जांच कर नाबालिग को ढूंढने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें - 
1-  
धर्मस्थल में घिनौना कृत्य: जहां होती है इबादत, वहां पांच वर्षीय मासूम से हुआ गंदा काम; मां को बताई आपबीती तो मचा बवाल
2-  UP: घरेलू विवादों का लगातार बढ़ता बोझ, यूपी की फैमिली कोर्ट्स में टूटा रिकॉर्ड; चार लाख से ज्यादा मामले लंबित
3-  Deepti Sharma: बस एक विकेट की दरकार, इतिहास रचने से चूकीं दीप्ति शर्मा: अब अगले मैच पर टिकीं निगाहें
4-  UP: महिला चिकित्सालय में 22 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, इस शर्त पर काम पर वापस लौटे सफाई कर्मी




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed