मथुरा: सांसद हेमा मालिनी ने बांटीं कोविड मेडिकल किट, कहा- लोगों को और सजग रहना होगा
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां पूरी है। लोगों को भी पहले से ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन स्थित टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर पर रविवार को सांसद हेमा मालिनी ने कोविड मेडिकल किट का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका वैज्ञानिकों की ओर जताई जा रही है। इससे निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार है, लेकिन हम सभी को भी सजग रहना होगा। इसके लिये टीकाकरण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बिना किसी भ्रम के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीका लगवाएं।
प्रदेश सरकार की पहल पर गठित कोविड निगरानी समिति को किट वितरित के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कोरोना की पहली लहर के बाद हम लापरवाह हो गए थे। नतीजन दूसरी लहर से हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ा। इसीलिए हमें दूसरी लहर से सबक लेकर तीसरी लहर को लेकर और सतर्क रहना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गांव, मोहल्लों में बनी निगरानी समितियों ने काफी अच्छा काम किया। समितियों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत जो मेडिकल किट वितरित की जा रही है। वह बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने 2022 के चुनाव को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काफी काम कराए गए हैं, इसकी वजह से जनता उन्हें दोबारा चुनेगी।
कोविड वैक्सीन के प्रति किया जागरूक, मास्क बांटे
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पन्नापोखर स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में राशन सामग्री वितरित की गई। संस्था ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिवजी नगला के पास झोपड़ियों में लोगों को मास्क बांटे एवं कोविड वैक्सीन लगवाने के लिये जागरूक किया। इसके बाद प्रत्येक परिवार को राशन किट दी गई।
संस्था के सचिव विजय शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मजदूर परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट अभी भी बना हुआ है। ऐसे परिवारों को सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। इस दौरान स्ट्रीट स्कूल संचालक सतीश शर्मा, गजेन्द्र सिंह, अमित शर्मा व जगदीश वर्मा थे।