{"_id":"5e7799f68ebc3e6fbd568e95","slug":"mp-hema-malini-thanks-giving-to-mathura-for-supporting-janta-curfew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू: सांसद हेमा ने किया शंखनाद, 'कर्मवीरों' को सलाम, मथुरावासियों को कहा- धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू: सांसद हेमा ने किया शंखनाद, 'कर्मवीरों' को सलाम, मथुरावासियों को कहा- धन्यवाद
Mon, 23 Mar 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
शंख बजातीं सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वस्थ रहने के संकल्प के साथ मथुरा के लोगों ने रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। इस सहयोग के लिए जिले की सांसद हेमा मालिनी ने मथुरावासियो का धन्यवाद किया है।
सांसद हेमा मालिनी रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन मुंबई स्थित अपने आवास पर थीं। उन्होंने रविवार को पूरा दिन वहां स्थित अपने आवास में परिवार संग बताया। शाम को पांच बजते ही हेमा मालिनी ने शंखनाद करते हुए कर्मवीर योद्धाओं का आभार जताया।
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने ट्विटर पर परिवार संग बिताए गए पलों के वीडियो शेयर किए। साथ ही ट्वीट करते हुए जनता कर्फ्यू में सहयोग करने के लिए मथुरा वासियों को धन्यवाद कहा और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग के सभी मथुरावासियों का धन्यवाद।

On our terrace pic.twitter.com/xqiEP6Z2rn
— Hema Malini (@dreamgirlhema) March 22, 2020
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने ट्विटर पर परिवार संग बिताए गए पलों के वीडियो शेयर किए। साथ ही ट्वीट करते हुए जनता कर्फ्यू में सहयोग करने के लिए मथुरा वासियों को धन्यवाद कहा और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग के सभी मथुरावासियों का धन्यवाद।
Modi ji’s Janta Curfew is being followed faithfully in Mathura. The whole city has downed its shutters today & is waiting for 5 PM to show its solidarity with the rest of the country. I thank all the Mathuravasis for rallying behind the PM in the fight against Corona pic.twitter.com/oC1hoZku4v
— Hema Malini (@dreamgirlhema) March 22, 2020
शंख और करतल ध्वनि से गूंजी कान्हा की नगरी
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर शंख और घंटा-घड़ियाल बजाते साधु-संत
- फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, होलीगेट, डीग गेट, चौक बाजार, भरतपुर गेट, बिड़ला मंदिर, कोतवाली रोड, आगरा रोड, कृष्णापुरी, कृष्णानगर, मसानी, सौंख रोड, जयसिंहपुरा, मथुरा-वृंदावन रोड, छत्ता बाजार, कलक्ट्रेट आदि क्षेत्रों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य दिनों में इन स्थानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रहती थी।
शाम को पांच बजते ही लोग अपने घरों की छत और दरवाजे पर खड़े होकर शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और ताली बजाने लगे। परिवार के सभी सदस्य इसमें शामिल हुए। लगातार पांच मिनट तक लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस-प्रशासन के अफसरों और सफाईकर्मियों का आभार जताते हुए उत्साहवर्धन किया।
शहर के प्रमुख मंदिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, यमुना महारानी, रंगेश्वर महादेव, गल्तेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गोकरनाथ महादेव, बिड़ला मंदिर, गोड़िय मठ, पिपलेश्वर महादेव, डीगगेट वाले हनुमानजी, गायत्री मंदिर, जयसिंहपुरा की चामुंडा मंदिर, मसानी पथवारी मंदिर घंटे-घड़ियाल बजाकर शंखनाद से गूंज उठे। सेवायतों ने विशेष प्रार्थना करते हुए इस महामारी के नाश की प्रार्थना की।