{"_id":"5b65d5bb4f1c1b764d8b67b5","slug":"muktakeshi-rangmanch-will-not-be-international-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बिखर गया ‘ड्रीम गर्ल’ का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’, खर्चा देख सरकार ने खींच लिया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बिखर गया ‘ड्रीम गर्ल’ का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’, खर्चा देख सरकार ने खींच लिया हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
hema malini
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी का ड्रीम प्रोजेक्ट बिखर गया है। मुक्ताकाशी रंगमंच को इंटरनेशनल थियेटर की स्थापना के लिए पांच साल से जो प्रयास किए जा रहे थे वह अधूरे ही रह गए। इस थियेटर के लिए दस करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया था लेकिन सरकार ने केवल मुक्ताकाशी रंगमंच के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को ही मंजूरी दी है। तर्क दिया गया है कि वृंदावन में निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
मथुरा की सांसद हेमामालिनी मुक्ताकाशी रंगमंच को एक-एक बड़े थियेटर के रूप में स्थापित करना चाहती थीं। कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराने की उनकी मंशा थी। यहां बच्चों को नृत्य और संगीत सिखाया जाता। सपा सरकार में इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसके लिए सांसद खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिली थीं। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दे दिया था कि ब्रज की लोककला और संस्कृति के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। लेकिन तब भी प्रोजेक्ट फंसा ही रहा।
विज्ञापन
प्रदेश में जब भाजपा की सरकार आई तो हेमामालिनी ने फिर से प्रयास शुरू किए। एक उम्मीद जगी थी कि मथुरा में यह बड़ा थियेटर स्थापित हो जाएगा। कलाकारों को एक मंच मिलेगा। बच्चों को नृत्य सिखाया जाएगा। लेकिन उनका यह ख्वाब पूरा नहीं हो सका है। सरकार ने केवल मुक्ताकाशीय रंगमंच के सुंदरीकरण के लिए 4 करोड़ की मंजूरी दे है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप का कहना है कि प्राधिकरण से भेजी गई पूर्व की डीपीआर को ही शासन ने स्वीकार किया है। जिसके तहत चार करोड़ 80 लाख से मुक्ताकाशीय रंगमंच के सुंदरीकरण का काम शुरू होगा। इससे सांसद को भी अवगत करा दिया गया है।