सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine Pilgrims Injured After Car Rams into Bus on Yamuna Expressway

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह हादसा, बस में घुसी श्रद्धालुओं की कार, नौ लोग घायल; सभी जा रहे थे वृंदावन

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं की कार चालक को झपकी आने के कारण आगे चल रही बस से टकरा गई, जिससे नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

Nine Pilgrims Injured After Car Rams into Bus on Yamuna Expressway
बस में घुसी श्रद्धालुओं की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के  थाना एत्मादपुर क्षेत्र की छलेसर चौकी के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर सानिबार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वृंदावन घूमने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रही बस में पीछे से जा घुसी।


विज्ञापन
विज्ञापन

     
हादसे में कार सवार कुल 9 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चार घायलों को आरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगरा के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घायलों में पूजा पत्नी पंकज, अमर पुत्र गोपाल, एक वर्षीय बच्ची आराध्या, हरिओम पुत्र जगदीश, सावित्री पत्नी गोपाल, आस्था एवं सोनम सहित अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया है कि सभी लोग जौनपुर से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार चालक को आई नींद की झपकी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed