{"_id":"6a6f9e2f54d719ebc80abb14","slug":"outpost-in-charge-demands-rs-1-lakh-to-resolve-dispute-uproar-ensues-agra-news-c-364-1-ag11019-132420-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाद सुलझाने के लिए चौकी प्रभारी ने मांगे एक लाख रुपये, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाद सुलझाने के लिए चौकी प्रभारी ने मांगे एक लाख रुपये, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट। थाना बसई अरेला की अरनौटा चौकी प्रभारी पर ऑनलाइन (आईजीआरएस पोर्टल) की शिकायत निपटाने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में थाने का घेराव किया। पुलिस आयुक्त को संबोधित ज्ञापन देकर चौकी प्रभारी को हटाने की मांग भी की। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
गांव बीधापुरा निवासी रामबक्स का आरोप है कि गांव का एक परिवार दुकान में अवैध रूप से शराब बेचता है। उनका बेटा सौदान सिंह कुछ दिन पहले दुकान पर शराब लेने गया था। दाम के बारे में बेटे की दुकानदार से कहासुनी हो गई। दुकानदार ने अपनी बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की।
पुलिस की जांच में उनका बेटा निर्दोष पाया गया। आईजीआरएस पर निस्तारण भी कर दिया गया। आरोप है कि इसके बावजूद अरनाैटा चौकी प्रभारी हरेश शर्मा ने उनके बेटे को बुलाया और एक लाख रुपये की मांग की। रविवार को ग्राम प्रधान रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण बसई अरेला थाने पहुंचे और थाना प्रभारी प्रशांत चौहान को पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी हरेश शर्मा को हटाने और जांच की मांग की। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शिकायत पर एसीपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।